Thursday, October 8, 2020

राहु का राशि परिवर्तन 23 सितम्बर 2020

  राहु का राशि परिवर्तन 23 सितम्बर 2020

राहु का राशि परिवर्तन 23 सितम्बर 2020

 राहु का राशि परिवर्तन 23 सितम्बर 2020

सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश : शीत ऋतु का आरंभ।

23 सितंबर 2020 को राहु और केतु ग्रह का गोचर होने वाला है। इस दिन राहु वक्री होकर मिथुन से वृषभ राशि में जाएगा। साथ ही केतु धनु से वृश्चिक राशि में परिवर्तन कर रहा है। राहु ग्रह  सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश करेगा, केतु सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर वृश्चिक राशि में होगा। इन राशियों में ये दोनों ही ग्रह 12 अप्रैल 2022 तक स्थित रहेंगे।

प्रथम चंद्र अश्विन में पांच बृहस्पतिवार होने से देश के पश्चिमी भागों जैसे कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात प्रदेशों में कई उपद्रव आतंक विस्फोटक एवं हिंसक घटनाएं घटित होने के संकेत।

 कुछ प्रदेशों में उपर्युक्त वर्षा की कमी रहे, प्राकृतिक प्रकोप से जन धन संपदा को हानि पहुंचे।

अश्विन अधिक मास कथा द्वितीय चंद्र अश्विन मास में पांच शुक्रवार तथा पांच शनिवार होने से धन संपदा का प्रसार तथा अपव्यय बढ़ेगा।

 विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के मध्य विग्रह टकराव गतिरोध की स्थिति बनेगी।

 केंद्रीय नीति निर्णय का कारण विरोध किया जाएगा जिससे विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब होगा।

दिनांक 17 को शनिवारी संक्रांति तथा 17 से ही सूर्य पर शनि की विशेष दशम तथा मंगल की अष्टम दृष्टि, मंगल पर शनि की तृतीय दृष्टि तथा मंगल शुक्र के मध्य समसप्तक योग रहने से किसी प्रदेश में *सत्ता परिवर्तन उपद्रव तथा हिंसक घटनाएं घटित होंगी।

 कहीं अतिवृष्टि कहीं अल्प दृष्टि तथा प्राकृतिक आपदाओं के कारण वस्तुओं में कमी के कारण मूल्यों में तेजी रहे।

राहु ग्रह के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सभी राशियों वाले जातकों को सुंदरकांड, किष्किंधा कांड, भैरव जी, गणेश जी तथा भगवती काली की साधना शास्त्रोक्त है, इन देवी देवताओं की साधना से जातकों का कल्याण निश्चित है, तथा राहु केतु  से होने वाले विपरीत परिणामों का शमन होता है।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

पित्रकर्मा अमावस्या या पित्रविसर्जनी अमावस्या या महालया 17 सिंतबर 2020

 पित्रकर्मा अमावस्या या पित्रविसर्जनी  अमावस्या या महालया  17 सिंतबर 2020

पितरो का ऋण चुकाने का अंतिम दिन।

इन दिनों लोग अपने पितरों को जल देते हैं, तथा उनकी मृत्यु तिथि पर श्राद्ध करते हैं।

पूर्णिमा पर देहांत होने से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा को श्राद्ध करने की विधि है।

श्राद्ध का अर्थ है, श्रद्धा से जो दिया जाए

जिनकी मृत्यु तिथि मालूम न हो, उनका और अन्य सभी पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण का दिन।

 अधिकमास आरम्भ  18 सितंबर 2020

अधिक मास अश्विन में पड़ने से चातुर्मास हुआ 5 मास।

इस मास एक महीने देर से होंगे नव दुर्गा व्रत।अगले महीने 17 अक्टूबर 2020 से नवरात्रि शुरू होगी।

ज्योतिषीय अवधारणा:

 भारतीय हिंदू कैलेंडर सौर मास और चंद्र मास की गणना के अनुसार चलता है।

 अधिकमास चंद्र वर्ष का एक अतिरिक्त भाग है, जो हर 32 माह, 16 दिन और 8 घटी के अंतर से आता है।

इसका प्राकट्य सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच अंतर का संतुलन बनाने के लिए होता है।

 भारतीय गणना पद्धति के अनुसार प्रत्येक सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है।

 दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है, जो हर तीन वर्ष में लगभग 1 मास के बराबर हो जाता है।

इसी अंतर को संयमित करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अस्तित्व में आता है, जिसे अतिरिक्त होने के कारण अधिकमास का नाम दिया गया है।

इस मास के दौरान हिंदू धर्म के विशिष्ट शुभ संस्कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और सामान्य धार्मिक संस्कार जैसे गृहप्रवेश, नई बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी आदि निषेध होते हैं। मलिन मानने के कारण ही इस मास का नाम मल मास पड़ गया है।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

ग्रहों का परिवर्तन साल 2020 का सबसे बड़े परिवर्तन

सितंबर 2020 राहु, केतु का राशी परिवर्तन के साथ 3 अन्य ग्रहों का राशी परिवर्तन साल 2020 का सबसे बड़े परिवर्तन में से एक।

सितंबर 2020 राहु, केतु का राशी परिवर्तन के साथ 3 अन्य ग्रहों का राशी परिवर्तन

साल 2020 का सबसे बड़े परिवर्तन में से एक।

जन्म अष्टमी 2020

 जन्म अष्टमी 2020

भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में कृष्णा जन्म।

11 अगस्त को स्मार्त तथा 12 अगस्त को वैष्णव लोग मनाएंगे।

अष्टमी तिथि प्रारम्भ : 11 अगस्त सुबह 9:06 बजे से - 12 अगस्त प्रातः 11:17 मिनट।

  नक्षत्र तथा तिथि का संयोग न मिलने के कारण 2 दिन की मनाई जाएगी।

12 अगस्त को कृतिका नक्षत्र लगेगा। चंद्रमा मेष राशि और सूर्य कर्क राशि तथा
कृतिका नक्षत्र में होगा वृद्धि योग का निर्माण जो अत्यंत शुभ होगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

पूजा का समय बुधवार (12 अगस्त 2020) की रात 12.05 बजे से 12.47 बजे तक।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

रक्षाबंधन 03 अगस्त 2020 सोमवार

 रक्षाबंधन 03 अगस्त 2020 सोमवार  सावन का पांचवा आखिरी सोमवार।

 गायत्री जयंती का पर्व।

03 अगस्त 2020 से सुबह 9:28 के बाद रक्षाबंधन का मुहूर्त रात्रि 9:57 तक।

दोपहर 02 बजे से शाम 7 बजे तक चर, लाभ तथा अमृत योग।

ज्योतिष की अवधारणा :

सुबह 7:18 से सर्वार्थ सिद्धि योग होगा।

 3 अगस्त 2020 चंद्र का मकर राशि में रमण, प्रीति योग का निर्माण तथा सुबह 6:40 के बाद आयुष्मान योग का निर्माण।

 29 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग।

 चंद्रमा अपने श्रवण नक्षत्र में, शनि सूर्य के साथ समसप्तक योग।

गुरु शुक्र के साथ समसप्तक योग।

 सभी ग्रह आयु बढ़ाने के कारण भाइयों और बहनों दोनों की आयु बढ़े।

रक्षाबंधन का पवित्र पर्व भद्रा रहित अपराह्न व्यापिनी श्रावण पूर्णिमा में करने का विधान है -

भद्रायाम द्वे न कर्तव्ये श्रावणी - फाल्गुनी तथा....।

 यदि सूर्योदय बाद उदय काल में त्रिमुहूर्त व्यापिनी पूर्णिमा हो तथा अपराह्न काल से पहले ही समाप्त हो रही हो, तब भी दूसरे दिन अपराह्न काल या प्रदोष काल में रक्षाबंधन करना चाहिए ।

यदि दूसरे दिन पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यापिनी ना हो, तब पहले दिन भद्रा समाप्त हो जाने के बाद प्रदोष आदिकाल में रक्षाबंधन करना चाहिए।

 भद्रा में श्रावणी और फाल्गुनी दोनों ही वर्जित हैं, क्योंकि श्रावणी से राजा का और फाल्गुनी से प्रजा का अनिष्ट होता है।

 आवश्यक परिस्थितिवश यदि भद्राकाल में ही रक्षाबंधन आदि शुभ कार्य करना पड़े तो शास्त्रकारो ने भद्रा मुखकाल को छोड़कर भद्रा पुच्छ काल में रक्षाबंधन शुभ कार्य करने की आज्ञा दी है।

 भविष्य पुराण में भद्रा के पूछकाल मे किए गए कृत्य में सिद्धि और विजय होती है, जबकि भद्रा मुख में कार्य का नाश होता है।

पूछे जयावहा: , मुखे कार्य विनाशाय....।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020

 सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020

(श्रावण मास में शिव पूजन के द्वारा पितरो की मुक्ति का समय)

20 साल बाद बना शुभ संयोग। इससे पहले 31 जुलाई 2000 में ऐसा संयोग बना था।

सावन के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या एक ही दिन है। सोमवार को पडने के कारण सोमवती अमावस्या कहलाई।

इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहते है।

ज्योतिषीय अवधारणा:

सोमवारे स्वमावस्या तत्रैव बहुपुण्यदा।
विप्राणां भोजनं देयं तत्र पुण्य फलेप्सभि: ।।

पुरुषार्थ चिंतामणी के अनुसार यदि अमावस्या सोमवार , मंगलवार या गुरुवार को हो तो उस योग को पुष्कर योग कहते हैं।  इन योगों का फल सूर्य ग्रहण में किए हुए स्नान, दान, पुण्य आदि से भी सौ गुना अधिक माना गया है।

 सिख धर्म के अनुसार श्री अमृतसर आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, आदि तीर्थों पर भी अमावस्या को स्नान दान का विशेष महत्व है।

 सोमवती अमावस्या के योग में यदि चंद्रमा अश्विनी, पुनर्वसु, मूल, रोहिणी, विशाखा, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, श्रवण इन नक्षत्रों में से किसी एक में हो तो, ऐसे योग में तैयार की गई जड़ी बूटी अनेक प्रकार के कायिक और मानसिक रोगों में लाभकारी होती है।

 सोमवती अमावस्या के विशिष्ट योग में पितृदोष की शांति, धन-संपत्ति परेशानी, लड़के लड़की के विवाह में विलंब, संतान कष्ट, आदि बाधाएं एवं धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में आत्म शुद्धि, स्नान, दान, जप पाठ की दृष्टि से विशेष महत्व है।

अमसोमेन संयुक्ता कदाचिद यदि लभ्यते।
तस्यां सोमेश्वरं दृष्ट्वा कोटियज्ञ फलं लभेत।।      - (स्कन्द पुराण)

 सोमवती अमावस्या को तीर्थ, स्नान, जप पाठ एवं ब्राह्मणों को भोजन वस्त्र दक्षिणा सहित दान करना विशेष पुण्य प्रद माना गया।

श्रावण का मास को शिवत्व को जाग्रत होने की साधना का है, विशेष पर्व है।

सोमवार को चन्द्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह भी अपनी राशि में रहेंगे।

अमावस्या तिथि में तिथि तथा तर्पण का समय:

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 20 जुलाई 2020 को 12:10 प्रातः से।

अमावस्या तिथि समाप्त - 20 जुलाई 2020 को रात्रि 11:02 तक।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

सूर्य और शनि के समसप्तक योग से इन राशियों को होगा लाभ 16 जुलाई 2020

 सूर्य और शनि के समसप्तक योग से इन राशियों को होगा लाभ 16 जुलाई 2020

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य मेष जिस राशि में उच्च फल देते हैं, मेष राशि में शनि नीच हो जाते हैं। तुला में शनि उच्च के और सूर्य नीच के होते हैं।

सूर्य पिता और शनि पुत्र का संबंध एक-दूसरे के विपरित कार्य करते हैं। वह इसमें एक महीने तक रहेंगे। वहीं शनि मकर राशि में होंगे अर्थात दोनो ग्रह एक-दूसरे से सातवें घर में होंगे। जब दोनो ग्रह एक-दूसरे सातवें घर में होते हैं तब उन ग्रहों के बीच समसप्तक योग बनता है।

 सूर्य और शनि के बीच बन रहे इस समसप्तक योग होने से मेष, वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुम्भ राशियों को लाभ होगा, जबकि मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर, मीन राशि वालो को उपाय से विपत्ति नाश संभव हो सकेगा।

मेष राशि:
शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो। नौकरी, व्यवसाय, संतान की पढ़ाई का योग, भाई बहन से सुख मिले सब शुभ ही हो।

वृषभ राशि:
सूर्य और शनि के योग से वृषभ राशि वालों को लाभ होगा।  अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोत मिले। न्याय व्यवस्था से न्याय मिले।

कन्या राशि:
 व्यापार बढ़ाने के योग बने। धन संचय शुभ होगा। संतोषी मन को शांति प्राप्त हो। धार्मिक कार्य करने पर संकल्प पूर्ति हो।

तुला राशि:
मान सम्मान मिले। ध्यान तथा योग के अभ्यास से मन मे प्रसन्नता मिले। सभी तरह से सुख मिलने के योग बने।

वृश्चिक राशि:
ज़मीन खरीद के योग बन रहे हैं। ध्यान कीजिये, स्वास्थ्य रहिये मस्त रहिये। ऊर्जा का सही प्रयोग करे। बुद्धि विवेक से कम लीजिये।

कुंभ राशि:
आर्थिक पक्ष मजबूत रहे। आसन ध्यान प्राणायाम करते हुए सुखद स्थिति बने। सबकी बात न सुने, खुद पर विश्वास कीजिये आगे बढिए।

16 जुलाई 2020 को सूर्य के कर्क राशि में आते ही कर्क सक्रांति भी होगी और उस दिन कामिका एकादशी भी होगी।

 श्रावण मास की इस सक्रांति का विशेष महत्व होगा। 16 जुलाई को सुबह 10:25 पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, 16 अगस्त 2020 को शाम 6.56 मिनट तक रहेंगे।

सूर्य देव इस दिन मिथुन राशि से बाहर आ रहे हैं और राहु के साथ उनकी युति टूट रही है। ज्योतिष में सूर्य व राहु के कंबीनेशन को बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि केतु सूर्य को ग्रहण लगा देता है।

राशियों के अशुभ योग:

मिथुन राशि:
सूर्य का यह गोचर अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या गहरा सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से भी बचें। ध्यान रखिये। विष्णु जी की साधना शुभ होगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि मे ही बनेगा समसप्तक योग। मिलाजुला रहेगा। परिवार में तनाव की स्थिति पर अधूरे रुके हुए काम बनने का योग।

सिंह राशि: जल्दबाजी लेने से बचना होगा। आत्मविश्वास डगमगा सकता है। सूर्य साधना करे। शिव को राम नाम चंदन से लिखकर बेलपत्र चढ़ाए।

धनु राशि: शेयर्स में निवेश से बचना होगा। गुप्त शत्रु सामने आने के योग। मुसीबतें से बचे, धैर्य रखना होगा। शिव साधना से सभी विपत्ति का हल संभव।

मकर राशि: परिवार में या कार्यस्थल में अनावश्यक से बचे। गलतफहमी संभव, ध्यान प्राणायाम से सभी तरह की विकृति का नाश संभव।

मीन राशि: समय मिलाजुला रहेगा। आंतरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। योग कीजिये स्वस्थ रहिये मस्त रहिये।

साधना विशेष:
अशुभ योग की शांति के लिए श्रावण मास में शिव शंकर की फ़ोटो रखकर देसी घी का दिया जलाकर कृश्किन्धा कांड का पाठ अत्यंत शुभ होगा।

कैरोना महामारी विशेष:

कैरोना महामारी का संबंध राहु ग्रह से है। सितंबर में राहु परिवर्तन से इस बीमारी में रिकवरी के योग बहुत तेज़ी से बनेंगे। जुलाई में जिस तरह से इनके रोगियों का विस्तार हुआ है उससे ज़्यादा रिकवरी के योग बनेंगे।

सितंबर 2020 तक कोई न कोई ऐसी दवाई बाजार में आ जायेगी जिससे इस रोग की रोकथाम बहुत तेज़ी से हो जाएगी।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

Sunday, July 19, 2020

सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020 (श्रावण मास में शिव पूजन के द्वारा पितरो की मुक्ति का समय)

Thursday, July 9, 2020

श्रावण मास ( शिव कृपा प्राप्त करने का त्योहार ) 06 जुलाई 2020

श्रावण मास ( शिव कृपा प्राप्त करने का त्योहार ) 06 जुलाई 2020

सर्वार्थ सिद्ध योग में सावन मास का आगमन :

सावन का महीना 6 जुलाई से शुरू हो रहा है. सावन का यह महीना 3 अगस्त को खत्म होगा। इस वर्ष सावन या फिर श्रावण मास में 5 सोमवार हैं।

स्कन्द पुराण के अनुसार श्रावण माह से ही भगवान शिव की कृपा के लिए सोलह सोमवार के उपवास आरंभ किए जाते हैं।

सोमवार का दिन भगवान शंकर का प्रिय है।
श्रावण मास भगवान शिव को प्रिय होने के कारण से पूजा का विशेष महत्व है, इस मास में लघु रूद्र, महारुद्र अथवा अति रुद्र पाठ कराने का विधान है।

श्रावण मास में इस बार 5 सोमवार पड़ने के कारण यह मास अत्यंत दिव्य हो जाता है।

सावन का चालीसा भी गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से प्रारंभ करने का विधान है।

 इस चालीसा में पूजन के पश्चात एक बार ही भोजन करने का विधान है, भगवान शिव का यह मास सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाला होता है।

करोना महामारी के चलते शास्त्र में मानसिक पूजा का भी प्रावधान है शिव मानस पूजा से तात्पर्य शिव का मन में ध्यान करने से है, शिव स्त्रोत रुद्राष्टकम, शिव मानस पूजा, शिव तांडव स्त्रोत अपने आप में पूर्ण हैं।

साधना विशेष

कार्य पूर्ति के लिए संकल्प लेकर शिव कृपा प्राप्त करने के लिए पंचाक्षर मंत्र रुद्राक्ष की माला से जपने का नियम है।
एक समय भोजन का प्रावधान है।

मौन साधना तथा ध्यान साधना के कारक सदा शिव ही कहे गए।

गृहस्थ हो या सन्यासी शिव की कृपा से ही सांसारिक, शारीरिक, आध्यात्मिक कृपाये प्राप्त होती हैं।

शैव सम्प्रदाय तथा नाथ सम्प्रदाय के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं होते।

श्रावण मास विशेष साधना उत्सव 06 जुलाई 2020

300 साल बाद बना ये संयोग,

2 शिव प्रदोष,

सोमवती अमावस्या भी सोमवार को

रक्षा बंधन भी सोमवार को।

सोमवार के दिन पुष्य नक्षत्र का आना सोम पुष्य कहलाता है।

 अमावस्या की रात सोमपुष्य के साथ सर्वार्थसिद्घि योग मध्य रात्रि साधना के लिए विशेष है।

 27 जुलाई को चौथे सोमवार पर सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी, साथ ही चित्रा नक्षत्र व साध्य योग होने से यह संकल्प सिद्घि व संकटों की निवृत्ति के लिए खास बताया गया है।

रक्षाबंधन पर दिन भर श्रवण नक्षत्र श्रावणी पूर्णिमा रक्षा बंधन पर सुबह उत्ताराषाढ़ा के बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा।

 तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर श्रवण नक्षत्र का होना महा शुभफलदायी माना जाता है।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020 - आषाढ़ माह की पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020 - आषाढ़ माह की पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020

गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020
आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह 5 जुलाई, रविवार के दिन है। आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है।

 नारदपुराण के अनुसार, गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने गुरु को श्रद्धांजलि देने का समय।

गुरु पूर्णिमा के पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

 इस दिन को महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास की जयंती के रूप मे भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गुरुओं को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है।

इस साल गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020 को मनाई जाएगी. इस दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है पर ये उपच्छाया है इसे ग्रहण नहीं माना जायेगा।

शुभ मुहूर्त:

गुरु पूर्णिमा की तिथि: 5 जुलाई ( उदय तिथि के अनुसार)

गुरु पूर्णिमा प्रारंभ: 4 जुलाई 2020 को सुबह 11:33 मिनट से।

गुरु पूर्णिमा तिथि समाप्त : 5 जुलाई 2020 को सुबह 10:13 मिनट तक।

उदय तिथि के अनुसार 5 जुलाई को किसी भी समय गुरु चरणों मे श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

गुरु पूजन में केवल और केवल भाव विशेष ही होता है, भौतिक वाद में हम गुरु पूजन में मुख्यतः जनेऊ, अंग वस्त्र, फल, मीठा, तथा कुछ दक्षिणा भी श्रेयस्कर है।

लोकेशो हरीरम्भिकास्मर हरो माता पिताभ्या गत:।
आचार्यों कुलपूजितो पतिवरो वृद्धस्थतः भिक्षुकः।।
नैते यस्य तुलाम व्रजंति कलया कारुण्य वारानिधे।
तम वंदे शिव रुपिनम  निजगुरूम सर्वार्थसिद्धि प्रदम।।

 शिव पाटल तंत्र में में श्री शिव पार्वती संवाद में शिव पार्वती से गुरु की महिमा के बारे में बताते हुए कहते हैं, कि संसार में सभी संबंधों से बढ़कर गुरु का संबंध होता है माता पिता मित्र पत्नी अन्य शाखा भी गुरु की एक कला के बराबर नहीं हो सकते।

जिन साधको ने किसी को अपना गुरु नहीं बनाया है वो अपना गुरु भगवान शिव को मान सकते हैं।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से।

सिद्ध योग में बन रहा देव शयनोत्सव - सभी शुभ कार्य पर लगा विराम।

सिद्ध योग में बन रहा देव शयनोत्सव - सभी शुभ कार्य पर लगा विराम।

देव शयनी एकादशी 1 जुलाई 2020

देव शयनी एकादशी 1 जुलाई 2020
सिद्ध योग में बन रहा देव शयनोत्सव - सभी शुभ कार्य पर लगा विराम।

देवशयनी एकादशी को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे- हरिशयनी, शयनी,   पद्मा तथा पद्मनाभा एकादशी आदि।

भगवान विष्णु का शयन काल अर्थात चातुर्मास प्रारंभ।

एकादशी चंद्र मास में आने वाली ग्यारहवीं तिथि होती है।

हर चंद्र मास में दो एकादशी होती हैं एक शुक्ल पक्ष की एकादशी और कृष्ण पक्ष की एकादशी।

प्रदोष व त्रियोदशी तिथि जहां भगवान शिव को समर्पित मानी गई हैं, वहीं एकादशी व पूर्णमासी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित हैं।

आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहते हैं।

इस वर्ष यानि 2020 में ये एकादशी 01 जुलाई, 2020 (बुधवार) को पड़ रही है।

आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक का चार माह का समय देवशयन का काल समझा जाता है।

वर्षा के इन चार माहों का संयुक्त नाम चातुर्मास दिया गया है।

इसके दौरान जितने भी पर्व, व्रत, उपवास, साधना, आराधना, जप-तप किए जाते हैं, उनका विशाल स्वरूप एक शब्द में 'चातुर्मास्य' कहलाता है।

निषेध कार्य:

इन चार माहों के दौरान शादी-विवाह, उपनयन संस्कार व अन्य मंगल कार्य वर्जित बताए गए हैं। चार मास की अवधि के पश्चात देवोत्थान एकादशी को भगवान जागते हैं।

25 नवंबर 2020 देव उठान एकादशी से ही शुभ कार्य होंगे सम्पन्न।

क्या करें, क्या ना करे:

मधुर स्वर के लिए गुड़ नहीं खायें।
दीर्घायु अथवा पुत्र-पौत्रादि की प्राप्ति के लिए तेल का त्याग करें।
वंश वृद्धि के लिए नियमित दूध का सेवन करें।
पलंग पर शयन ना करें।
शहद, मूली, परवल और बैंगन नहीं खायें।
किसी अन्य के द्वारा दिया गया दही-भात नहीं खायें।

विशेष कृपा प्राप्ति के लिए विशेष अनुष्ठान:

समस्त सृष्टि के पालन पोषण करने वाले देव विष्णु की विशेष साधनाओ के माध्यम से विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का अनुष्ठान करने से, मन मे किसी विशेष कार्य की सिध्धि के लिए ये विशेष समय सिद्ध होगा।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

Sunday, June 21, 2020

कंकड़ सूर्य ग्रहण, 21 जून सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश

कंकड़ सूर्य ग्रहण, 21 जून सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश

जितने समय ग्रहण रहे सभी लोग देसी घी का अखंड दिया जलाए, निश्चित ही शुभता आएगी।

21 जून सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश। सबसे बड़ा दिन सबसे छोटी रात

21 जून सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश। सबसे बड़ा दिन सबसे छोटी रात। 

जितने समय ग्रहण रहे सभी लोग देसी घी का अखंड दिया जलाए, निश्चित ही शुभता आएगी।

 ये ग्रहण मृगशिरा, आर्द्रा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगने जा रहा है। ग्रहण के दौरान 6 ग्रह बृहस्पति, शनि, मंगल, शुक्र, राहु और केतु वक्री अवस्था में होंगे। ये न तो आंशिक ग्रहण होगा और न ही पूर्ण।

पूर्ण सूर्यग्रहण एक दुर्लभ दृश्य है। जो हर 18 महीने में एक बार ही होता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के लिए, सूर्य को चंद्रमा द्वारा कम से कम 90 प्रतिशत तक ढका होना जरूरी होता है।

इसी तरह का सूर्य ग्रहण 1995 में भी देखा गया था।

इस ग्रहण की कंकणाकृती केवल उत्तरी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा तथा उत्तराखंड राज्य के उत्तरी क्षेत्र में से गुजरेगी।

 एक कंकड़ मार्ग वाले क्षेत्रों में इस ग्रहण का परम ग्रास लगभग 99.4% रहेगा, जबकि शेष उत्तरी भारत में परम ग्रास सामान्यता 90% और कई स्थानों पर इससे कुछ अधिक भी होगा।

 मध्य भारत में इसका परम ग्रास 70 से 90% तथा दक्षिणी प्रांतों में 30 से 70% तक पाया जाता है।

यदि राहु अपनी उच्च राशि मिथुन में नहीं होता तो इस तरह के संक्रमण के योग नहीं बनते।

 मिथुन के राहु तथा सूर्य के मिथुन राशि में ही ग्रहण लगने के कारण इस वायरस के संक्रमण में तेजी आएगी। इसके साथ ही 30 जून को जब गुरु अपनी धनु राशि में मार्गी होंगे तब रिकवरी के योग भी तेज होंगे।

यह साल 2020 का पहला और आखिरी ग्रहण होगा जिसका प्रभाव पूरे विश्व मे देखने को मिलेगा।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से।

कंकड़ सूर्य ग्रहण