Thursday, October 8, 2020

राहु का राशि परिवर्तन 23 सितम्बर 2020

  राहु का राशि परिवर्तन 23 सितम्बर 2020

 


 

राहु का राशि परिवर्तन 23 सितम्बर 2020

 राहु का राशि परिवर्तन 23 सितम्बर 2020


सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश : शीत ऋतु का आरंभ।

23 सितंबर 2020 को राहु और केतु ग्रह का गोचर होने वाला है। इस दिन राहु वक्री होकर मिथुन से वृषभ राशि में जाएगा। साथ ही केतु धनु से वृश्चिक राशि में परिवर्तन कर रहा है। राहु ग्रह  सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश करेगा, केतु सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर वृश्चिक राशि में होगा। इन राशियों में ये दोनों ही ग्रह 12 अप्रैल 2022 तक स्थित रहेंगे।

प्रथम चंद्र अश्विन में पांच बृहस्पतिवार होने से देश के पश्चिमी भागों जैसे कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात प्रदेशों में कई उपद्रव आतंक विस्फोटक एवं हिंसक घटनाएं घटित होने के संकेत।

 कुछ प्रदेशों में उपर्युक्त वर्षा की कमी रहे, प्राकृतिक प्रकोप से जन धन संपदा को हानि पहुंचे।

अश्विन अधिक मास कथा द्वितीय चंद्र अश्विन मास में पांच शुक्रवार तथा पांच शनिवार होने से धन संपदा का प्रसार तथा अपव्यय बढ़ेगा।

 विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के मध्य विग्रह टकराव गतिरोध की स्थिति बनेगी।

 केंद्रीय नीति निर्णय का कारण विरोध किया जाएगा जिससे विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब होगा।

दिनांक 17 को शनिवारी संक्रांति तथा 17 से ही सूर्य पर शनि की विशेष दशम तथा मंगल की अष्टम दृष्टि, मंगल पर शनि की तृतीय दृष्टि तथा मंगल शुक्र के मध्य समसप्तक योग रहने से किसी प्रदेश में *सत्ता परिवर्तन उपद्रव तथा हिंसक घटनाएं घटित होंगी।

 कहीं अतिवृष्टि कहीं अल्प दृष्टि तथा प्राकृतिक आपदाओं के कारण वस्तुओं में कमी के कारण मूल्यों में तेजी रहे।

राहु ग्रह के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सभी राशियों वाले जातकों को सुंदरकांड, किष्किंधा कांड, भैरव जी, गणेश जी तथा भगवती काली की साधना शास्त्रोक्त है, इन देवी देवताओं की साधना से जातकों का कल्याण निश्चित है, तथा राहु केतु  से होने वाले विपरीत परिणामों का शमन होता है।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

पित्रकर्मा अमावस्या या पित्रविसर्जनी अमावस्या या महालया 17 सिंतबर 2020

 पित्रकर्मा अमावस्या या पित्रविसर्जनी  अमावस्या या महालया  17 सिंतबर 2020

पितरो का ऋण चुकाने का अंतिम दिन।

इन दिनों लोग अपने पितरों को जल देते हैं, तथा उनकी मृत्यु तिथि पर श्राद्ध करते हैं।

पूर्णिमा पर देहांत होने से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा को श्राद्ध करने की विधि है।

श्राद्ध का अर्थ है, श्रद्धा से जो दिया जाए

जिनकी मृत्यु तिथि मालूम न हो, उनका और अन्य सभी पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण का दिन।

 अधिकमास आरम्भ  18 सितंबर 2020

अधिक मास अश्विन में पड़ने से चातुर्मास हुआ 5 मास।

इस मास एक महीने देर से होंगे नव दुर्गा व्रत।अगले महीने 17 अक्टूबर 2020 से नवरात्रि शुरू होगी।

ज्योतिषीय अवधारणा:

 भारतीय हिंदू कैलेंडर सौर मास और चंद्र मास की गणना के अनुसार चलता है।

 अधिकमास चंद्र वर्ष का एक अतिरिक्त भाग है, जो हर 32 माह, 16 दिन और 8 घटी के अंतर से आता है।

इसका प्राकट्य सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच अंतर का संतुलन बनाने के लिए होता है।

 भारतीय गणना पद्धति के अनुसार प्रत्येक सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है।

 दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है, जो हर तीन वर्ष में लगभग 1 मास के बराबर हो जाता है।

इसी अंतर को संयमित करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अस्तित्व में आता है, जिसे अतिरिक्त होने के कारण अधिकमास का नाम दिया गया है।

इस मास के दौरान हिंदू धर्म के विशिष्ट शुभ संस्कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और सामान्य धार्मिक संस्कार जैसे गृहप्रवेश, नई बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी आदि निषेध होते हैं। मलिन मानने के कारण ही इस मास का नाम मल मास पड़ गया है।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

ग्रहों का परिवर्तन साल 2020 का सबसे बड़े परिवर्तन


 

सितंबर 2020 राहु, केतु का राशी परिवर्तन के साथ 3 अन्य ग्रहों का राशी परिवर्तन साल 2020 का सबसे बड़े परिवर्तन में से एक।

 

सितंबर 2020 राहु, केतु का राशी परिवर्तन के साथ 3 अन्य ग्रहों का राशी परिवर्तन

साल 2020 का सबसे बड़े परिवर्तन में से एक।



जन्म अष्टमी 2020

 जन्म अष्टमी 2020

भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में कृष्णा जन्म।

11 अगस्त को स्मार्त तथा 12 अगस्त को वैष्णव लोग मनाएंगे।

अष्टमी तिथि प्रारम्भ : 11 अगस्त सुबह 9:06 बजे से - 12 अगस्त प्रातः 11:17 मिनट।

  नक्षत्र तथा तिथि का संयोग न मिलने के कारण 2 दिन की मनाई जाएगी।

12 अगस्त को कृतिका नक्षत्र लगेगा। चंद्रमा मेष राशि और सूर्य कर्क राशि तथा
कृतिका नक्षत्र में होगा वृद्धि योग का निर्माण जो अत्यंत शुभ होगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

पूजा का समय बुधवार (12 अगस्त 2020) की रात 12.05 बजे से 12.47 बजे तक।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

रक्षाबंधन 03 अगस्त 2020 सोमवार

 रक्षाबंधन 03 अगस्त 2020 सोमवार  सावन का पांचवा आखिरी सोमवार।



 गायत्री जयंती का पर्व।

03 अगस्त 2020 से सुबह 9:28 के बाद रक्षाबंधन का मुहूर्त रात्रि 9:57 तक।

दोपहर 02 बजे से शाम 7 बजे तक चर, लाभ तथा अमृत योग।

ज्योतिष की अवधारणा :

सुबह 7:18 से सर्वार्थ सिद्धि योग होगा।

 3 अगस्त 2020 चंद्र का मकर राशि में रमण, प्रीति योग का निर्माण तथा सुबह 6:40 के बाद आयुष्मान योग का निर्माण।

 29 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग।

 चंद्रमा अपने श्रवण नक्षत्र में, शनि सूर्य के साथ समसप्तक योग।

गुरु शुक्र के साथ समसप्तक योग।

 सभी ग्रह आयु बढ़ाने के कारण भाइयों और बहनों दोनों की आयु बढ़े।

रक्षाबंधन का पवित्र पर्व भद्रा रहित अपराह्न व्यापिनी श्रावण पूर्णिमा में करने का विधान है -

भद्रायाम द्वे न कर्तव्ये श्रावणी - फाल्गुनी तथा....।

 यदि सूर्योदय बाद उदय काल में त्रिमुहूर्त व्यापिनी पूर्णिमा हो तथा अपराह्न काल से पहले ही समाप्त हो रही हो, तब भी दूसरे दिन अपराह्न काल या प्रदोष काल में रक्षाबंधन करना चाहिए ।

यदि दूसरे दिन पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यापिनी ना हो, तब पहले दिन भद्रा समाप्त हो जाने के बाद प्रदोष आदिकाल में रक्षाबंधन करना चाहिए।

 भद्रा में श्रावणी और फाल्गुनी दोनों ही वर्जित हैं, क्योंकि श्रावणी से राजा का और फाल्गुनी से प्रजा का अनिष्ट होता है।

 आवश्यक परिस्थितिवश यदि भद्राकाल में ही रक्षाबंधन आदि शुभ कार्य करना पड़े तो शास्त्रकारो ने भद्रा मुखकाल को छोड़कर भद्रा पुच्छ काल में रक्षाबंधन शुभ कार्य करने की आज्ञा दी है।

 भविष्य पुराण में भद्रा के पूछकाल मे किए गए कृत्य में सिद्धि और विजय होती है, जबकि भद्रा मुख में कार्य का नाश होता है।

पूछे जयावहा: , मुखे कार्य विनाशाय....।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से





सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020

 सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020

(श्रावण मास में शिव पूजन के द्वारा पितरो की मुक्ति का समय)




20 साल बाद बना शुभ संयोग। इससे पहले 31 जुलाई 2000 में ऐसा संयोग बना था।

सावन के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या एक ही दिन है। सोमवार को पडने के कारण सोमवती अमावस्या कहलाई।

इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहते है।

ज्योतिषीय अवधारणा:

सोमवारे स्वमावस्या तत्रैव बहुपुण्यदा।
विप्राणां भोजनं देयं तत्र पुण्य फलेप्सभि: ।।

पुरुषार्थ चिंतामणी के अनुसार यदि अमावस्या सोमवार , मंगलवार या गुरुवार को हो तो उस योग को पुष्कर योग कहते हैं।  इन योगों का फल सूर्य ग्रहण में किए हुए स्नान, दान, पुण्य आदि से भी सौ गुना अधिक माना गया है।

 सिख धर्म के अनुसार श्री अमृतसर आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, आदि तीर्थों पर भी अमावस्या को स्नान दान का विशेष महत्व है।

 सोमवती अमावस्या के योग में यदि चंद्रमा अश्विनी, पुनर्वसु, मूल, रोहिणी, विशाखा, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, श्रवण इन नक्षत्रों में से किसी एक में हो तो, ऐसे योग में तैयार की गई जड़ी बूटी अनेक प्रकार के कायिक और मानसिक रोगों में लाभकारी होती है।

 सोमवती अमावस्या के विशिष्ट योग में पितृदोष की शांति, धन-संपत्ति परेशानी, लड़के लड़की के विवाह में विलंब, संतान कष्ट, आदि बाधाएं एवं धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में आत्म शुद्धि, स्नान, दान, जप पाठ की दृष्टि से विशेष महत्व है।

अमसोमेन संयुक्ता कदाचिद यदि लभ्यते।
तस्यां सोमेश्वरं दृष्ट्वा कोटियज्ञ फलं लभेत।।      - (स्कन्द पुराण)

 सोमवती अमावस्या को तीर्थ, स्नान, जप पाठ एवं ब्राह्मणों को भोजन वस्त्र दक्षिणा सहित दान करना विशेष पुण्य प्रद माना गया।

श्रावण का मास को शिवत्व को जाग्रत होने की साधना का है, विशेष पर्व है।

सोमवार को चन्द्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह भी अपनी राशि में रहेंगे।

अमावस्या तिथि में तिथि तथा तर्पण का समय:

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 20 जुलाई 2020 को 12:10 प्रातः से।

अमावस्या तिथि समाप्त - 20 जुलाई 2020 को रात्रि 11:02 तक।


ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

सूर्य और शनि के समसप्तक योग से इन राशियों को होगा लाभ 16 जुलाई 2020

 सूर्य और शनि के समसप्तक योग से इन राशियों को होगा लाभ 16 जुलाई 2020

 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य मेष जिस राशि में उच्च फल देते हैं, मेष राशि में शनि नीच हो जाते हैं। तुला में शनि उच्च के और सूर्य नीच के होते हैं।

सूर्य पिता और शनि पुत्र का संबंध एक-दूसरे के विपरित कार्य करते हैं। वह इसमें एक महीने तक रहेंगे। वहीं शनि मकर राशि में होंगे अर्थात दोनो ग्रह एक-दूसरे से सातवें घर में होंगे। जब दोनो ग्रह एक-दूसरे सातवें घर में होते हैं तब उन ग्रहों के बीच समसप्तक योग बनता है।

 सूर्य और शनि के बीच बन रहे इस समसप्तक योग होने से मेष, वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुम्भ राशियों को लाभ होगा, जबकि मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर, मीन राशि वालो को उपाय से विपत्ति नाश संभव हो सकेगा।

मेष राशि:
शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो। नौकरी, व्यवसाय, संतान की पढ़ाई का योग, भाई बहन से सुख मिले सब शुभ ही हो।

वृषभ राशि:
सूर्य और शनि के योग से वृषभ राशि वालों को लाभ होगा।  अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोत मिले। न्याय व्यवस्था से न्याय मिले।

कन्या राशि:
 व्यापार बढ़ाने के योग बने। धन संचय शुभ होगा। संतोषी मन को शांति प्राप्त हो। धार्मिक कार्य करने पर संकल्प पूर्ति हो।

तुला राशि:
मान सम्मान मिले। ध्यान तथा योग के अभ्यास से मन मे प्रसन्नता मिले। सभी तरह से सुख मिलने के योग बने।

वृश्चिक राशि:
ज़मीन खरीद के योग बन रहे हैं। ध्यान कीजिये, स्वास्थ्य रहिये मस्त रहिये। ऊर्जा का सही प्रयोग करे। बुद्धि विवेक से कम लीजिये।

कुंभ राशि:
आर्थिक पक्ष मजबूत रहे। आसन ध्यान प्राणायाम करते हुए सुखद स्थिति बने। सबकी बात न सुने, खुद पर विश्वास कीजिये आगे बढिए।

16 जुलाई 2020 को सूर्य के कर्क राशि में आते ही कर्क सक्रांति भी होगी और उस दिन कामिका एकादशी भी होगी।

 श्रावण मास की इस सक्रांति का विशेष महत्व होगा। 16 जुलाई को सुबह 10:25 पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, 16 अगस्त 2020 को शाम 6.56 मिनट तक रहेंगे।

सूर्य देव इस दिन मिथुन राशि से बाहर आ रहे हैं और राहु के साथ उनकी युति टूट रही है। ज्योतिष में सूर्य व राहु के कंबीनेशन को बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि केतु सूर्य को ग्रहण लगा देता है।

राशियों के अशुभ योग:

मिथुन राशि:
सूर्य का यह गोचर अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या गहरा सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से भी बचें। ध्यान रखिये। विष्णु जी की साधना शुभ होगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि मे ही बनेगा समसप्तक योग। मिलाजुला रहेगा। परिवार में तनाव की स्थिति पर अधूरे रुके हुए काम बनने का योग।

सिंह राशि: जल्दबाजी लेने से बचना होगा। आत्मविश्वास डगमगा सकता है। सूर्य साधना करे। शिव को राम नाम चंदन से लिखकर बेलपत्र चढ़ाए।

धनु राशि: शेयर्स में निवेश से बचना होगा। गुप्त शत्रु सामने आने के योग। मुसीबतें से बचे, धैर्य रखना होगा। शिव साधना से सभी विपत्ति का हल संभव।

मकर राशि: परिवार में या कार्यस्थल में अनावश्यक से बचे। गलतफहमी संभव, ध्यान प्राणायाम से सभी तरह की विकृति का नाश संभव।

मीन राशि: समय मिलाजुला रहेगा। आंतरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। योग कीजिये स्वस्थ रहिये मस्त रहिये।

साधना विशेष:
अशुभ योग की शांति के लिए श्रावण मास में शिव शंकर की फ़ोटो रखकर देसी घी का दिया जलाकर कृश्किन्धा कांड का पाठ अत्यंत शुभ होगा।

कैरोना महामारी विशेष:

कैरोना महामारी का संबंध राहु ग्रह से है। सितंबर में राहु परिवर्तन से इस बीमारी में रिकवरी के योग बहुत तेज़ी से बनेंगे। जुलाई में जिस तरह से इनके रोगियों का विस्तार हुआ है उससे ज़्यादा रिकवरी के योग बनेंगे।

सितंबर 2020 तक कोई न कोई ऐसी दवाई बाजार में आ जायेगी जिससे इस रोग की रोकथाम बहुत तेज़ी से हो जाएगी।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

Sunday, July 19, 2020

सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020 (श्रावण मास में शिव पूजन के द्वारा पितरो की मुक्ति का समय)

सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020

(श्रावण मास में शिव पूजन के द्वारा पितरो की मुक्ति का समय)

सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020

सोमवती अमावस्या 20 जुलाई 2020

20 साल बाद बना शुभ संयोग। इससे पहले 31 जुलाई 2000 में ऐसा संयोग बना था।

सावन के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या एक ही दिन है। सोमवार को पडने के कारण सोमवती अमावस्या कहलाई।

इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहते है।

ज्योतिषीय अवधारणा:

सोमवारे स्वमावस्या तत्रैव बहुपुण्यदा।
विप्राणां भोजनं देयं तत्र पुण्य फलेप्सभि: ।।

पुरुषार्थ चिंतामणी के अनुसार यदि अमावस्या सोमवार , मंगलवार या गुरुवार को हो तो उस योग को पुष्कर योग कहते हैं।  इन योगों का फल सूर्य ग्रहण में किए हुए स्नान, दान, पुण्य आदि से भी सौ गुना अधिक माना गया है।

 सिख धर्म के अनुसार श्री अमृतसर आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, आदि तीर्थों पर भी अमावस्या को स्नान दान का विशेष महत्व है।

 सोमवती अमावस्या के योग में यदि चंद्रमा अश्विनी, पुनर्वसु, मूल, रोहिणी, विशाखा, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, श्रवण इन नक्षत्रों में से किसी एक में हो तो, ऐसे योग में तैयार की गई जड़ी बूटी अनेक प्रकार के कायिक और मानसिक रोगों में लाभकारी होती है।

 सोमवती अमावस्या के विशिष्ट योग में पितृदोष की शांति, धन-संपत्ति परेशानी, लड़के लड़की के विवाह में विलंब, संतान कष्ट, आदि बाधाएं एवं धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में आत्म शुद्धि, स्नान, दान, जप पाठ की दृष्टि से विशेष महत्व है।

अमसोमेन संयुक्ता कदाचिद यदि लभ्यते।
तस्यां सोमेश्वरं दृष्ट्वा कोटियज्ञ फलं लभेत।।      - (स्कन्द पुराण)

 सोमवती अमावस्या को तीर्थ, स्नान, जप पाठ एवं ब्राह्मणों को भोजन वस्त्र दक्षिणा सहित दान करना विशेष पुण्य प्रद माना गया।

श्रावण का मास को शिवत्व को जाग्रत होने की साधना का है, विशेष पर्व है।

सोमवार को चन्द्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह भी अपनी राशि में रहेंगे।

अमावस्या तिथि में तिथि तथा तर्पण का समय:

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 20 जुलाई 2020 को 12:10 प्रातः से।

अमावस्या तिथि समाप्त - 20 जुलाई 2020 को रात्रि 11:02 तक।


ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

सूर्य और शनि के समसप्तक योग से इन राशियों को होगा लाभ 16 जुलाई 2020

सूर्य और शनि के समसप्तक योग से इन राशियों को होगा लाभ 16 जुलाई 2020

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य मेष जिस राशि में उच्च फल देते हैं, मेष राशि में शनि नीच हो जाते हैं। तुला में शनि उच्च के और सूर्य नीच के होते हैं।

सूर्य पिता और शनि पुत्र का संबंध एक-दूसरे के विपरित कार्य करते हैं। वह इसमें एक महीने तक रहेंगे। वहीं शनि मकर राशि में होंगे अर्थात दोनो ग्रह एक-दूसरे से सातवें घर में होंगे। जब दोनो ग्रह एक-दूसरे सातवें घर में होते हैं तब उन ग्रहों के बीच समसप्तक योग बनता है।

 सूर्य और शनि के बीच बन रहे इस समसप्तक योग होने से मेष, वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुम्भ राशियों को लाभ होगा, जबकि मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर, मीन राशि वालो को उपाय से विपत्ति नाश संभव हो सकेगा।

मेष राशि:
शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो। नौकरी, व्यवसाय, संतान की पढ़ाई का योग, भाई बहन से सुख मिले सब शुभ ही हो।

वृषभ राशि:
सूर्य और शनि के योग से वृषभ राशि वालों को लाभ होगा।  अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोत मिले। न्याय व्यवस्था से न्याय मिले।

कन्या राशि:
 व्यापार बढ़ाने के योग बने। धन संचय शुभ होगा। संतोषी मन को शांति प्राप्त हो। धार्मिक कार्य करने पर संकल्प पूर्ति हो।

तुला राशि:
मान सम्मान मिले। ध्यान तथा योग के अभ्यास से मन मे प्रसन्नता मिले। सभी तरह से सुख मिलने के योग बने।

वृश्चिक राशि:
ज़मीन खरीद के योग बन रहे हैं। ध्यान कीजिये, स्वास्थ्य रहिये मस्त रहिये। ऊर्जा का सही प्रयोग करे। बुद्धि विवेक से कम लीजिये।

कुंभ राशि:
आर्थिक पक्ष मजबूत रहे। आसन ध्यान प्राणायाम करते हुए सुखद स्थिति बने। सबकी बात न सुने, खुद पर विश्वास कीजिये आगे बढिए।

16 जुलाई 2020 को सूर्य के कर्क राशि में आते ही कर्क सक्रांति भी होगी और उस दिन कामिका एकादशी भी होगी।

 श्रावण मास की इस सक्रांति का विशेष महत्व होगा। 16 जुलाई को सुबह 10:25 पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, 16 अगस्त 2020 को शाम 6.56 मिनट तक रहेंगे।

सूर्य देव इस दिन मिथुन राशि से बाहर आ रहे हैं और राहु के साथ उनकी युति टूट रही है। ज्योतिष में सूर्य व राहु के कंबीनेशन को बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि केतु सूर्य को ग्रहण लगा देता है।

राशियों के अशुभ योग:

मिथुन राशि:
सूर्य का यह गोचर अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या गहरा सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से भी बचें। ध्यान रखिये। विष्णु जी की साधना शुभ होगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि मे ही बनेगा समसप्तक योग। मिलाजुला रहेगा। परिवार में तनाव की स्थिति पर अधूरे रुके हुए काम बनने का योग।

सिंह राशि: जल्दबाजी लेने से बचना होगा। आत्मविश्वास डगमगा सकता है। सूर्य साधना करे। शिव को राम नाम चंदन से लिखकर बेलपत्र चढ़ाए।

धनु राशि: शेयर्स में निवेश से बचना होगा। गुप्त शत्रु सामने आने के योग। मुसीबतें से बचे, धैर्य रखना होगा। शिव साधना से सभी विपत्ति का हल संभव।

मकर राशि: परिवार में या कार्यस्थल में अनावश्यक से बचे। गलतफहमी संभव, ध्यान प्राणायाम से सभी तरह की विकृति का नाश संभव।

मीन राशि: समय मिलाजुला रहेगा। आंतरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। योग कीजिये स्वस्थ रहिये मस्त रहिये।

साधना विशेष:
अशुभ योग की शांति के लिए श्रावण मास में शिव शंकर की फ़ोटो रखकर देसी घी का दिया जलाकर कृश्किन्धा कांड का पाठ अत्यंत शुभ होगा।

कैरोना महामारी विशेष:

कैरोना महामारी का संबंध राहु ग्रह से है। सितंबर में राहु परिवर्तन से इस बीमारी में रिकवरी के योग बहुत तेज़ी से बनेंगे। जुलाई में जिस तरह से इनके रोगियों का विस्तार हुआ है उससे ज़्यादा रिकवरी के योग बनेंगे।

सितंबर 2020 तक कोई न कोई ऐसी दवाई बाजार में आ जायेगी जिससे इस रोग की रोकथाम बहुत तेज़ी से हो जाएगी।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

Thursday, July 9, 2020

श्रावण मास ( शिव कृपा प्राप्त करने का त्योहार ) 06 जुलाई 2020

श्रावण मास ( शिव कृपा प्राप्त करने का त्योहार ) 06 जुलाई 2020

सर्वार्थ सिद्ध योग में सावन मास का आगमन :

सावन का महीना 6 जुलाई से शुरू हो रहा है. सावन का यह महीना 3 अगस्त को खत्म होगा। इस वर्ष सावन या फिर श्रावण मास में 5 सोमवार हैं।

स्कन्द पुराण के अनुसार श्रावण माह से ही भगवान शिव की कृपा के लिए सोलह सोमवार के उपवास आरंभ किए जाते हैं।

सोमवार का दिन भगवान शंकर का प्रिय है।
श्रावण मास भगवान शिव को प्रिय होने के कारण से पूजा का विशेष महत्व है, इस मास में लघु रूद्र, महारुद्र अथवा अति रुद्र पाठ कराने का विधान है।

श्रावण मास में इस बार 5 सोमवार पड़ने के कारण यह मास अत्यंत दिव्य हो जाता है।

सावन का चालीसा भी गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से प्रारंभ करने का विधान है।

 इस चालीसा में पूजन के पश्चात एक बार ही भोजन करने का विधान है, भगवान शिव का यह मास सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाला होता है।

करोना महामारी के चलते शास्त्र में मानसिक पूजा का भी प्रावधान है शिव मानस पूजा से तात्पर्य शिव का मन में ध्यान करने से है, शिव स्त्रोत रुद्राष्टकम, शिव मानस पूजा, शिव तांडव स्त्रोत अपने आप में पूर्ण हैं।

साधना विशेष

कार्य पूर्ति के लिए संकल्प लेकर शिव कृपा प्राप्त करने के लिए पंचाक्षर मंत्र रुद्राक्ष की माला से जपने का नियम है।
एक समय भोजन का प्रावधान है।

मौन साधना तथा ध्यान साधना के कारक सदा शिव ही कहे गए।

गृहस्थ हो या सन्यासी शिव की कृपा से ही सांसारिक, शारीरिक, आध्यात्मिक कृपाये प्राप्त होती हैं।

शैव सम्प्रदाय तथा नाथ सम्प्रदाय के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं होते।

श्रावण मास विशेष साधना उत्सव 06 जुलाई 2020

300 साल बाद बना ये संयोग,

2 शिव प्रदोष,

सोमवती अमावस्या भी सोमवार को

रक्षा बंधन भी सोमवार को।

सोमवार के दिन पुष्य नक्षत्र का आना सोम पुष्य कहलाता है।

 अमावस्या की रात सोमपुष्य के साथ सर्वार्थसिद्घि योग मध्य रात्रि साधना के लिए विशेष है।

 27 जुलाई को चौथे सोमवार पर सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी, साथ ही चित्रा नक्षत्र व साध्य योग होने से यह संकल्प सिद्घि व संकटों की निवृत्ति के लिए खास बताया गया है।

रक्षाबंधन पर दिन भर श्रवण नक्षत्र श्रावणी पूर्णिमा रक्षा बंधन पर सुबह उत्ताराषाढ़ा के बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा।

 तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर श्रवण नक्षत्र का होना महा शुभफलदायी माना जाता है।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020 - आषाढ़ माह की पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020 - आषाढ़ माह की पूर्णिमा


गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020

गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020
आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह 5 जुलाई, रविवार के दिन है। आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है।

 नारदपुराण के अनुसार, गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने गुरु को श्रद्धांजलि देने का समय।

गुरु पूर्णिमा के पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

 इस दिन को महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास की जयंती के रूप मे भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गुरुओं को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है।

इस साल गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई 2020 को मनाई जाएगी. इस दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है पर ये उपच्छाया है इसे ग्रहण नहीं माना जायेगा।

शुभ मुहूर्त:

गुरु पूर्णिमा की तिथि: 5 जुलाई ( उदय तिथि के अनुसार)

गुरु पूर्णिमा प्रारंभ: 4 जुलाई 2020 को सुबह 11:33 मिनट से।

गुरु पूर्णिमा तिथि समाप्त : 5 जुलाई 2020 को सुबह 10:13 मिनट तक।

उदय तिथि के अनुसार 5 जुलाई को किसी भी समय गुरु चरणों मे श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

गुरु पूजन में केवल और केवल भाव विशेष ही होता है, भौतिक वाद में हम गुरु पूजन में मुख्यतः जनेऊ, अंग वस्त्र, फल, मीठा, तथा कुछ दक्षिणा भी श्रेयस्कर है।

लोकेशो हरीरम्भिकास्मर हरो माता पिताभ्या गत:।
आचार्यों कुलपूजितो पतिवरो वृद्धस्थतः भिक्षुकः।।
नैते यस्य तुलाम व्रजंति कलया कारुण्य वारानिधे।
तम वंदे शिव रुपिनम  निजगुरूम सर्वार्थसिद्धि प्रदम।।

 शिव पाटल तंत्र में में श्री शिव पार्वती संवाद में शिव पार्वती से गुरु की महिमा के बारे में बताते हुए कहते हैं, कि संसार में सभी संबंधों से बढ़कर गुरु का संबंध होता है माता पिता मित्र पत्नी अन्य शाखा भी गुरु की एक कला के बराबर नहीं हो सकते।

जिन साधको ने किसी को अपना गुरु नहीं बनाया है वो अपना गुरु भगवान शिव को मान सकते हैं।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से।

सिद्ध योग में बन रहा देव शयनोत्सव - सभी शुभ कार्य पर लगा विराम।

सिद्ध योग में बन रहा देव शयनोत्सव - सभी शुभ कार्य पर लगा विराम।

देव शयनी एकादशी 1 जुलाई 2020

देव शयनी एकादशी 1 जुलाई 2020
सिद्ध योग में बन रहा देव शयनोत्सव - सभी शुभ कार्य पर लगा विराम।

देवशयनी एकादशी को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे- हरिशयनी, शयनी,   पद्मा तथा पद्मनाभा एकादशी आदि।

भगवान विष्णु का शयन काल अर्थात चातुर्मास प्रारंभ।

एकादशी चंद्र मास में आने वाली ग्यारहवीं तिथि होती है।

हर चंद्र मास में दो एकादशी होती हैं एक शुक्ल पक्ष की एकादशी और कृष्ण पक्ष की एकादशी।

प्रदोष व त्रियोदशी तिथि जहां भगवान शिव को समर्पित मानी गई हैं, वहीं एकादशी व पूर्णमासी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित हैं।

आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहते हैं।

इस वर्ष यानि 2020 में ये एकादशी 01 जुलाई, 2020 (बुधवार) को पड़ रही है।

आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक का चार माह का समय देवशयन का काल समझा जाता है।

वर्षा के इन चार माहों का संयुक्त नाम चातुर्मास दिया गया है।

इसके दौरान जितने भी पर्व, व्रत, उपवास, साधना, आराधना, जप-तप किए जाते हैं, उनका विशाल स्वरूप एक शब्द में 'चातुर्मास्य' कहलाता है।

निषेध कार्य:

इन चार माहों के दौरान शादी-विवाह, उपनयन संस्कार व अन्य मंगल कार्य वर्जित बताए गए हैं। चार मास की अवधि के पश्चात देवोत्थान एकादशी को भगवान जागते हैं।

25 नवंबर 2020 देव उठान एकादशी से ही शुभ कार्य होंगे सम्पन्न।

क्या करें, क्या ना करे:

मधुर स्वर के लिए गुड़ नहीं खायें।
दीर्घायु अथवा पुत्र-पौत्रादि की प्राप्ति के लिए तेल का त्याग करें।
वंश वृद्धि के लिए नियमित दूध का सेवन करें।
पलंग पर शयन ना करें।
शहद, मूली, परवल और बैंगन नहीं खायें।
किसी अन्य के द्वारा दिया गया दही-भात नहीं खायें।

विशेष कृपा प्राप्ति के लिए विशेष अनुष्ठान:

समस्त सृष्टि के पालन पोषण करने वाले देव विष्णु की विशेष साधनाओ के माध्यम से विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का अनुष्ठान करने से, मन मे किसी विशेष कार्य की सिध्धि के लिए ये विशेष समय सिद्ध होगा।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

Sunday, June 21, 2020

कंकड़ सूर्य ग्रहण, 21 जून सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश

कंकड़ सूर्य ग्रहण, 21 जून सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश

जितने समय ग्रहण रहे सभी लोग देसी घी का अखंड दिया जलाए, निश्चित ही शुभता आएगी।



21 जून सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश। सबसे बड़ा दिन सबसे छोटी रात

21 जून सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश। सबसे बड़ा दिन सबसे छोटी रात। 




जितने समय ग्रहण रहे सभी लोग देसी घी का अखंड दिया जलाए, निश्चित ही शुभता आएगी।

 ये ग्रहण मृगशिरा, आर्द्रा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगने जा रहा है। ग्रहण के दौरान 6 ग्रह बृहस्पति, शनि, मंगल, शुक्र, राहु और केतु वक्री अवस्था में होंगे। ये न तो आंशिक ग्रहण होगा और न ही पूर्ण।

पूर्ण सूर्यग्रहण एक दुर्लभ दृश्य है। जो हर 18 महीने में एक बार ही होता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के लिए, सूर्य को चंद्रमा द्वारा कम से कम 90 प्रतिशत तक ढका होना जरूरी होता है।

इसी तरह का सूर्य ग्रहण 1995 में भी देखा गया था।

इस ग्रहण की कंकणाकृती केवल उत्तरी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा तथा उत्तराखंड राज्य के उत्तरी क्षेत्र में से गुजरेगी।

 एक कंकड़ मार्ग वाले क्षेत्रों में इस ग्रहण का परम ग्रास लगभग 99.4% रहेगा, जबकि शेष उत्तरी भारत में परम ग्रास सामान्यता 90% और कई स्थानों पर इससे कुछ अधिक भी होगा।

 मध्य भारत में इसका परम ग्रास 70 से 90% तथा दक्षिणी प्रांतों में 30 से 70% तक पाया जाता है।

यदि राहु अपनी उच्च राशि मिथुन में नहीं होता तो इस तरह के संक्रमण के योग नहीं बनते।

 मिथुन के राहु तथा सूर्य के मिथुन राशि में ही ग्रहण लगने के कारण इस वायरस के संक्रमण में तेजी आएगी। इसके साथ ही 30 जून को जब गुरु अपनी धनु राशि में मार्गी होंगे तब रिकवरी के योग भी तेज होंगे।

यह साल 2020 का पहला और आखिरी ग्रहण होगा जिसका प्रभाव पूरे विश्व मे देखने को मिलेगा।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से।

कंकड़ सूर्य ग्रहण



Saturday, June 20, 2020

कंकड़ सूर्य ग्रहण: 21 जून 2020

कंकड़ सूर्य ग्रहण: 21 जून 2020

यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य के चारों तरफ कंगन के आकार की छवि दिखाई देगी।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है।

धार्मिक द्दष्टि से ग्रहण को अशुभ घटना मानी जाती है। ग्रहण से पहले सूतक काल प्रभावी होता है। सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है।

ग्रहण प्रारम्भ : सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर प्रारम्भ।

कंकड़ प्रारम्भ : 10 बजकर 17 मिनट

परम ग्रास: दोपहर 12 बजकर 10 मिनट

कंकड़ समाप्त: दोपहर 02 बजकर 02 मिनट पर

ग्रहण समाप्त: शाम 03 बजकर 04 मिनट पर

सूर्य ग्रहण का सूतक काल:

 सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। ग्रहण का सूतक काल 20 जून को रात 09 बजकर 16 मिनट से शुरू जाएगी, जो ग्रहण की सामाप्ति पर खत्म होगा।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

🌹दालचीनी के अमृतमय औषधीय प्रयोग🌹

🌹दालचीनी के अमृतमय औषधीय प्रयोग🌹

परिचय :
दालचीनी विश्व में मसालों के रूप में काम में ली जाती है। यह एक पेड़ की छाल होती है।
दालचीनी (Dalchini) के गुण :

दालचीनी (Dalchini)मन को प्रसन्न करती है। सभी प्रकार के दोषों को दूर करती है। यह पेशाब और मैज यानी की मासिक-धर्म को जारी करती है। धातु को पुष्ट करती है। मानसिक उन्माद यानी कि पागलपन को दूर करती है। इसका तेल सर्दी की बीमारियों और सूजनों तथा दर्दो को शान्त करता है। सिरदर्द के लिए यह बहुत ही गुणकारी औषधि होती है।

दालचीनी (Dalchini)उष्ण, पाचक, स्फूर्तिदायक, रक्तशोधक, वीर्यवर्धक व मूत्रल है | यह वायु व कफ का शमन कर उनसे उत्पन्न होनेवाले अनेक रोगों को दूर करती है |

यह श्वेत रक्तकणों की वृद्धि कर रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाती है | बवासीर, कृमि, खुजली, राजयक्ष्मा ( टी,बी,), इन्फ्लूएंजा ( एक प्रकार का शीतप्रधान संक्रामक ज्वर), मूत्राशय के रोग, टायफायड, ह्रदयरोग, कैन्सर, पेट के रोग आदि में यह लाभकारी है | संक्रामक बीमारियों की यह विशेष औषधि है |

🌹दालचीनी (Dalchini)की उत्तम गुणवत्ता की पहचान🌹

जो दालचीनी, पतली, मुलायम चमकदार, सुगंधित और चबाने पर तमतमाहट एवं मिठास उत्पन्न करने वाली हो, वह श्रेष्ठ होती है।

दालचीनी की मात्रा :

दालचीनी गर्म होती है। अत: इसे थोड़ी सी मात्रा में लेते हुए धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए। परन्तु यदि किसी प्रकार का दुष्प्रभाव या हानि हो तो सेवन को कुछ दिन में ही बंद कर देते हैं और दुबारा थोड़ी सी मात्रा में लेना शुरू करें।

दालचीनी पाउडर की उपयोग की मात्रा 1 से 5 ग्राम होती है। पाउडर चम्मच के किनारे से नीचे तक ही भरा जाना चाहिए। बच्चों को भी इसी प्रकार अल्प मात्रा में देते हैं। दालचीनी का तेल 1 से 4 बूंद तक काम में लेते हैं। दालचीनी का तेल तीक्ष्ण और उग्र होता है। इसलिए इसे आंखों के पास न लगाएं।

🌹दालचीनी(Cinnamon) के कुछ प्रयोग🌹

1.हकलाना तुतलाना:– दालचीनी (Cinnamon)को रोजाना सुबह-शाम चबाने से हकलापन दूर होता है।

2.वीर्यवर्द्धक:- दालचीनी को बहुत ही बारीक पीस लेते हैं। इसे 4-4 ग्राम सुबह व शाम को सोते समय दूध से फांके। इससे दूध पच जाता है और वीर्य की वृद्धि होती है।

3.पेट में गैस:-

दालचीनी (Cinnamon)पेट की गैस को नष्ट करती है तथा पाचनशक्ति (भोजन पचाने की क्रिया) को बढ़ाती है।

2 चुटकी दालचीनी को पीसकर बारीक चूर्ण बनाकर पानी के साथ लेने से पेट की गैस नष्ट हो जाती है।

दालचीनी के तेल में 1 चम्मच चीनी (शक्कर) डालकर पीने से पेट की गैस में लाभ होता हैं। ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में लेने से हानिकारक होती है।

4.पित्त की उल्टी:- दालचीनी (Cinnamon)को पीसकर शहद में मिलाकर रोगी को पिलाने से पित्त की उल्टी बंद हो जाती है।

5.कब्ज:- दालचीनी, सोंठ, जीरा और इलायची थोड़ी सी मात्रा में मिलाकर खाते रहने से कब्ज और अजीर्ण (भूख न लगना) में लाभ होता है।

6.इनफ्लुएंजा:- 5 ग्राम दालचीनी, 2 लौंग और चौथाई चम्मच सोंठ को लेकर पीसकर 1 लीटर पानी में उबालें। चौथाई पानी के शेष रहने पर छानकर इस पानी के 3 हिस्से करके दिन में 3 बार रोगी को पिलाने से इनफ्लुएंजा में लाभ मिलता है।

गले का काग (कौआ) की वृद्धि हो जाना:- दालचीनी (Cinnamon)को बारीक पीसकर अंगूठे से सुबह के समय काग पर लगाएं और रोगी को लार टपकाने के लिए बोलें। इस प्रयोग से गले की कागवृद्धि दूर हो जाएगी।

7.अपच:- दालचीनी की 2 ग्राम छाल के चूर्ण को दिन में दो बार पानी से लेने से अपच (भोजन का न पचना) का रोग ठीक हो जाता है।

भूख न लगना:- 2 ग्राम दालचीनी और अजवायन को बराबर मात्रा में लेकर 3 भाग करके भोजन से पहले चबाने से भूख लगने लगती है।

8.खांसी –

दालचीनी को चबाने से सूखी खांसी में आराम मिलता है और यदि गला बैठ गया हो तो आवाज साफ हो जाती है।

चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर को 1 कप पानी में उबालकर 3 बार पीते रहने से खांसी ठीक हो जाती है तथा बलगम बनना बंद हो जाता है।

20 ग्राम दालचीनी, 320 ग्राम मिश्री, 80 ग्राम पीपल, 40 ग्राम छोटी इलायची, 160 ग्राम वंशलोचन को बारीक पीसकर मिलाकर मैदा की छलनी से छान लेते हैं। इसके बाद एक चम्मच शहद को आधा चम्मच मिश्रण में मिलाकर सुबह-शाम चाटे जो लोग शहद नहीं लेते हैं वे गर्म पानी से फंकी करें। यह मिश्रण घर में रखते हैं। जब कभी किसी को खांसी हो इसे देने से लाभ होता है।

50 ग्राम दालचीनी पाउडर, 25 ग्राम पिसी मुलहठी, 50 ग्राम मुनक्का, 15 ग्राम बादाम की गिरी, 50 ग्राम शक्कर को लेकर बारीक पीसकर पानी मिलाकर मटर के दाने के आकार की गोलियां बना लेते हैं। जब भी खांसी हो 1 गोली चूसे अथवा हर 3 घंटे बाद एक गोली चूसे। इससे खांसी नहीं चलेगी और मुंह का स्वाद हल्का होगा।

कायफल के चूर्ण को दालचीनी के साथ खाने से पुरानी खांसी और बच्चों की कालीखांसी दूर हो जाती है।

9.दमा:- दालचीनी का छोटा सा टुकड़ा, चौथाई अंजीर या तुलसी के पत्ते, नौसादर (खाने वाला) ज्वार के दाने के बराबर, 1 बड़ी इलायची, काली दाख 4 (काले मुनक्के) थोड़ी सी मिश्री को मिलाकर बारीक पीसकर सेवन करने से दमे के रोग में लाभ होता है।

विधि : एक कप पानी में सभी चीजों को लेकर उबाल लेते हैं। जब आधा पानी शेष रह जाए तो छानकर रोजाना सुबह व शाम को पीना चाहिए। पीने के आधा घंटे बाद तक कुछ न खाएं, पानी भी न पियें। इसके सेवन करने से दमे का दौरा समाप्त हो जाता है।

गठिया (जोड़ों का दर्द/सूजन):

1 भाग शहद, 2 भाग हल्का गर्म पानी और 1 छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर को मिला लेते हैं। जिस जोड़ में दर्द कर रहा हो, उस पर धीरे-धीरे इसकी मालिश करें। दर्द कुछ ही मिनटों में मिट जाएगा।

1 गिलास दूध में 1 गिलास पानी मिलाकर इसमें 1 चम्मच पिसी हुई दालचीनी, 4 छोटी इलायची, 1-1 चम्मच सोंठ व हरड़ तथा लहसुन की 3 कली के छोटे-छोटे टुकडे़ डालकर उबालें जब दूध आधा शेष रह जाए तो इसे गर्म ही पीना चाहिए। लहसुन को भी दूध के साथ ही निगल जाना चाहिए। इससे आमवात व गठिया में लाभ मिलता है।

10.बालों का झड़ना:- आलिव ऑयल गर्म करके इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर, लेप बनाकर, सिर में बालों की जड़ों व त्वचा पर स्नान करने से 15 मिनट पहले लगा लें। जिन लोगों के सिर के बाल गिरते हो और जो गंजे हो गये हो उन्हें लाभ होता है।

11.बालों का दोमुंहा होना:-

बालों पर एक चमकदार और सुरक्षित परत होती है जिसे क्यूटिकल कहते हैं। जब यह परत टूटती है, तो बालों के सिरे भी टूटने लगते हैं। कई बार बालों के अत्यधिक सूखे और कमजोर होने के कारण भी बाल दोमुंहे होने लगते हैं। गीले बालों में कंघी करने से भी बालों की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचता है और यह भी बालों के दोमुंहे होने का कारण बनते हैं। इसी तरह तेज-तेज कंघी करने और धूप में ज्यादा देर रहने से भी बाल कमजोर हो जाते हैं।

दोमुंहे बालों का सबसे अच्छा यही उपचार है कि उन्हें काट दें। बालों को नियमित रूप से काट-छांटकर उन्हें दोमुंहा होने से बचाया जा सकता है। बालों की सुरक्षा हेतु दालचीनी का प्रयोग करें। इससे बाल मजबूत और सुरक्षित रहेंगे।
12.मूत्राशय संक्रमण:- 2 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद को 1 गिलास हल्के गर्म पानी में घोलकर पीना चाहिए। इससे मूत्राशय के रोग नष्ट हो जाते हैं।

13.दांत दर्द:-

एक चम्मच दालचीनी पाउडर को 5 चम्मच शहद में मिला लेते हैं। इसे दांतों पर रोजाना दिन में 3 बार लगाना चाहिए। इससे दांत दर्द ठीक हो जाता है। जब तक दर्द पूरा ठीक न हो जाए तो इसे लगाना चाहिए।

दालचीनी का तेल दुखते दांत पर लगाने से दांत दर्द ठीक हो जाता है। चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर की फंकी गर्म पानी से दिन में 3 बार लेने से लाभ मिलता है। इसे 1 चम्मच शहद में भी मिलाकर दे सकते हैं।

14.जुकाम:-

1 ग्राम दालचीनी, 3 ग्राम मुलहठी और 7 छोटी इलायची को अच्छी तरह से पीसकर 400 मिलीलीटर पानी में मिलाकर आग पर पकाकर रख दें। पकने के बाद जब पानी आधा बाकी रह जाये तो इसमें 20 ग्राम मिश्री डालकर पीने से जुकाम दूर हो जाता है।

एक बड़े चम्मच शहद में चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर एक बार रोजाना खाने से तेज व पुराना जुकाम, पुरानी खांसी और साइनसेज ठीक हो जाते हैं। इसे दिन में कम से कम 3 बार लेना चाहिए तथा रोग ठीक होने तक लेते रहें। रोग की प्रारम्भ में इसे 2 बार रोजाना लेना चाहिए।

1 से 3 बूंद दालचीनी के तेल को मिश्री के साथ रोजाना 2-3 बार सेवन करने से जुकाम में आराम आता है। थोड़ी सी बूंदे इस तेल की रूमाल में डालकर सूंघने से भी लाभ होता है।

15.कंधे में दर्द

कभी-कभी कंधे में दर्द होता है। दालचीनी का प्रयोग करने से कंधे का दर्द ठीक हो जाता है

शहद और दालचीनी पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना 1 चम्मच सुबह के समय सेवन करने से शरीर में रोगाणुओं और वायरल संक्रमण से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, शरीर की प्रतिरोधी शक्ति बढ़ती है। कंधे पर इसी मिश्रण की मालिश करके अन्त में लेप करना चाहिए

16.सन्तानहीनता, बांझपन:
वह पुरुष जो बच्चा पैदा करने में असमर्थ होता है, यदि रोजाना सोते समय 2 बड़े चम्मच दालचीनी ले तो वीर्य में वृद्धि होती है और उसकी यह समस्या दूर हो जाती है।

जिस स्त्री के गर्भाधारण ही नहीं होता, वह चुटकी भर दालचीनी पाउडर 1 चम्मच शहद में मिलाकर अपने मसूढ़ों में दिन में कई बार लगायें। थूंके नहीं। इससे यह लार में मिलकर शरीर में चला जाएगा। इससे स्त्रियां कुछ ही दिनों में गर्भवती हो जाती हैं।

17.गर्भस्राव:- कमजोर गर्भाशय के कारण बार-बार गर्भस्राव होता रहता है। गर्भधारण से कुछ महीने पहले दालचीनी और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर 1 चम्मच रोजाना सेवन करने से गर्भाशय शक्तिशाली हो जाएगा।

18.मुंह से बदबू:- दालचीनी का टुकड़ा चबाकर चूसने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है और दांत मजबूत हो जाते हैं।

19.धूम्रपान:- 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक चौड़े मुंह की छोटी शीशी में रख लें। जब भी बीड़ी, सिगरेट, जर्दा खाने की इच्छा हो तो इसमें अंगुली डुबोकर चूसें। इससे धूम्रपान छूट जाएगा। मन में निश्चय करके भी धूम्रपान को छोड़ा जा सकता है।

20.कोलेस्ट्राल:- 2 बड़े चम्मच शहद, 3 चम्मच दालचीनी पाउडर और 400 मिलीलीटर चाय का उबला पानी घोलकर पियें। इसे पीने के 2 घंटे के बाद ही खून में 10 प्रतिशत कोलेस्ट्राल कम हो जाएगा। यदि 3 दिन तक लगातार पियें तो कोलेस्ट्राल का कोई भी पुराना रोगी हो वह ठीक हो जाएगा।

21.हार्टअटैक:- शहद और दालचीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक चम्मच नाश्ते में ब्रेड या रोटी में लगाकर रोजाना खाएं। इससे धमनियों का कोलेस्ट्राल कम हो जाता है। जिसको एक बार हार्ट अटैक आ चुका है, उनको दुबारा हार्ट अटैक नहीं आता है।

22.दीर्घ आयु :
एक चम्मच दालचीनी पाउडर को 3 कप पानी में उबालें। उबलने के बाद हल्का सा गर्म रहने पर इसमें 4 चम्मच शहद मिलाएं। एक दिन में इसे 4 बार पियें। इससे त्वचा कोमल व ताजी रहेगी और बुढ़ापा भी दूर रहेगा।

वरिष्ठ नागरिक जो दालचीनी और शहद का बराबर मात्रा में सेवन करते हैं उनका शरीर अधिक फुर्तीला और लचकदार रहता है।

23.मोटापा घटाना:– 1 कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उबालते हैं। इसमें 1 चम्मच शहद डालकर रोजाना सुबह नाश्ते से पहले तथा रात को सोने से पहले पियें इससे वजन कम होगा और मोटापा नहीं बढे़गा।

24.बहरापन:

शहद और दालचीनी पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर 1-1 चम्मच सुबह और रात को लेने से सुनने की शक्ति दुबारा आ जाती है अर्थात बहरापन दूर होता है।

कान से कम सुनाई देने के रोग (बहरापन) में कान में दालचीनी का तेल डालने से आराम आता है

25.मुंहासें:
3 चम्मच शहद में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। फिर 1 घंटे के बाद धोएं। इससे चेहरे के मुंहासे ठीक हो जाएंगे।

चौथाई चम्मच दालचीनी में नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे एक घंटे बाद धोते हैं। इससे मुंहासे ठीक हो जाएंगे।

26.मुंह पर दाग:- दूध की मलाई में चुटकी भर दालचीनी मिलाकर चेहरे पर मलने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

27.त्वचा संक्रमण:- दाद, रिंगवर्म और समस्त त्वचा संक्रमण रोगों को ठीक करने के लिए बराबर मात्रा में शहद और दालचीनी को मिलाकर रोजाना लगाना चाहिए।

28.डायबिटीज से होने वाले रोग:- दालचीनी का रोजाना सेवन करने से थकान, आंखों की रोशनी कम होना, दिल, किडनी खराब होना आदि रोगों से बचाव होता है। सेवन

विधि:- 1 कप पानी में दालचीनी पाउडर को उबालकर, छानकर रोजाना सुबह पियें। इसे कॉफी, खाद्य-पदार्थों में भी मिलाकर पी सकते हैं। इसे सेवन करने के हर दसवें दिन मधुमेह की जांच करवाकर इसके लाभ को देखें। सावधानी:- दालचीनी बताई गई अल्प मात्रा में लें, इसे अधिक मात्रा में लेने से हानि हो सकती है।

29.हिचकी:-
3 बूंद दालचीनी के तेल को आधा कप पानी में मिलाकर पीने से हिचकी बंद हो जाती है।

दालचीनी चबाकर चूसने से हिचकी आना रुक जाती है।

30.पेट के कीडे़:- चौथाई चम्मच दालचीनी के चूर्ण को 1 चम्मच शहद में मिलाकर रोजाना एक बार लेना चाहिए। इससे पेट के कीडे़ नष्ट हो जाते हैं।

31.बवासीर:-
चौथाई चम्मच दालचीनी के चूर्ण को 1 चम्मच शहद में मिलाकर रोजाना एक बार लेना चाहिए। इससे बवासीर का रोग दूर हो जाता है।

आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को 1 कप पानी में उबालकर, खाने के आधा घंटे बाद सुबह-शाम पीने से रक्तस्रावी बवासीर ठीक हो जाती है।

32.फोड़ा:- दालचीनी को पानी में पीसकर उठते फोड़े पर लेप करने से फोड़ा बैठ जाता है तथा फोड़ा पकता नहीं है।

33.त्वचा की सूजन:- दालचीनी को पानी में पीसकर चमड़ी में जहां पर रोग हो वहां पर लेप करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं तथा सूजन वाले स्थान पर लगाने से सूजन दूर हो जाती है।
34.टांसिल:-
चुटकी भर दालचीनी को 1 चम्मच शहद में मिलाकर रोजाना 3 बार चूसने से टांसिल (गांठे) ठीक हो जाती है।

दालचीनी को पीसकर शहद में मिलाकर उंगली से टांसिल पर लगाने से लाभ होता है।

35.टायफाइड:- टायफाइड की चिकित्सा जिस किसी प्रकार की औषधि से हो रही हो, उनके साथ 1 बार रोजाना 3 बूंद दालचीनी का तेल आधा कप पानी में डालकर रोगी को पिलाने से तेजी से लाभ होता है।

36. स्मरणशक्तिवर्द्धक:- सुबह-शाम आधा चम्मच दालचीनी पाउडर की पानी से फंकी लेते रहने से दिमाग की कमजोरी दूर होती है तथा बुद्धि का विकास होता है।

जल वृषण (अण्डकोषों जल भर जाने से सूजन):- आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को सुबह-शाम पानी से लेने से अण्डकोष में पानी भर जाने की शिकायत दूर हो जाती है।

37.पेशाब में रुकावट:- दालचीनी लेने से पेशाब अधिक बनता है और पेशाब की रुकावट दूर होती है। इससे पेशाब खुलकर और बिना दर्द के आता है। पेशाब में मवाद आना बंद हो जाता है। इसके लिए रोजाना 3 बार आधा चम्मच दालचीनी पाउडर की पानी से फंकी लें।
बिच्छू, जहरीले कीड़े काटना:- जहां डंक लगा हो या किसी जहरीले कीड़े ने काटा हो उस स्थान पर दालचीनी का तेल लगाने से दर्द, सूजन और जलन दूर हो जाता है।

38.यक्ष्मा (टी.बी):- 2 चम्मच मिश्री पर दालचीनी के तेल की 4 बूंद डालकर रोजाना 3 बार खाने से टी.बी के रोग में लाभ होता है। यदि टी.बी में फेफड़ों से रक्तस्राव (खून बहना) होता है। इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर पानी से रोजाना 2 बार फंकी लेने से लाभ मिलता है।

39.रक्तविकार:- दालचीनी खून को साफ करती है। यह खून की सफेद कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाती है। इसके लिए चौथाई चम्मच दालचीनी को एक चम्मच शहद में मिलाकर रोजाना लेते हैं

40.गर्मी देने वाली:- यदि कोई व्यक्ति बेहोश हो गया हो उसका शरीर ठण्डा पड़ गया हो, कमजोर हो गया हो तो दालचीनी का आधा चम्मच तेल 3 चम्मच तिल के तेल में मिलाकर मालिश करने से शरीर में गर्मी और चेतना आ जाती है

41.वीर्य की पुष्टि:- दालचीनी गर्म और खुश्क होती है। लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग दालचीनी और लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग सफेद कत्था पीसकर पानी से दिन में 3 बार लेने से पेट के दस्त और मरोड़ ठीक हो जाते हैं। 1-1 ग्राम पिसी हुई दालचीनी को सुबह-शाम गर्म दूध से 15-20 दिन प्रयोग करने से वीर्य पुष्ट हो जाता है।

42.अग्निमान्द्य:-

दालचीनी का चूर्ण 2 से 4 ग्राम दिन में 2 बार पानी के साथ लेने से अग्निमान्द्य (भूख कम लगना) दूर हो जाता है।

बारीक पिसी हुई 2 से 3 ग्राम देशी चीनी में दालचीनी का शुद्ध तेल 5 से 6 बूंद डालकर सुबह और शाम सोने से पहले रात को 1 सप्ताह तक लेने से अग्निमान्द्य (भोजन का न पचना) में लाभ होता हैं।

43.कुछ अन्य सरल प्रयोग:-

दालचीनी, कालीमिर्च और अदरक का काढ़ा पीने से जुकाम दूर हो जाता है।

दालचीनी का सेवन करने से अजीर्ण (भूख न लगना), उल्टी, लार, पेट का दर्द और अफारा (पेट में गैस) मिटता है। यह स्त्रियों का ऋतुस्राव (मासिक-धर्म) साफ करती है और गर्भाशय का संकोचन करती है।

1 ग्राम दालचीनी और 5 ग्राम छोटी हरड़ को मिलाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को 100 मिलीलीटर गर्म पानी में मिलाकर रात को पीने से सुबह साफ दस्त होता है और पेट की कब्ज दूर होती है।

लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग दालचीनी और सफेद कत्थे के चूर्ण को शहद में मिलाकर खाने से अपच (भोजन का न पचना) के कारण बार-बार होने वाले पतले दस्त बंद हो जाते हैं।

लगभग 1.20 ग्राम दालचीनी का चूर्ण ताजे पानी से लेने से पेचिश बंद हो जाती है।

दालचीनी का तेल 2 से 3 बूंद 1 कप पानी में मिलाकर सेवन करने से इन्फ्लूएंजा, ज्वर (बुखार), ग्रहणी (दस्त), आन्त्रशूल (आंतों में दर्द), हिचकी और उल्टी में लाभ होता है।

दालचीनी के तेल अथवा रस में रुई का फाया भिगोकर दुखती दाढ़ या दांत पर रखने से लाभ होता है।

दालचीनी, कत्था, जायफल और फिटकरी को मिलाकर उसकी गोटी योनि में रखने से प्रदर रोग मिटता है तथा योनि का संकोचन दूर होता है।

44. पेशाब का बार-बार आना:-

दालचीनी को पीसकर सोते समय पानी से लेने से पेशाब का बार-बार आना कम हो जाता है।

10 ग्राम पिसी दालचीनी में, 10 ग्राम चीनी मिलाकर लगभग 2 ग्राम की मात्रा में रात को सोते समय पानी से लेने से पेशाब के बार-बार आने के रोग से छुटकारा मिलता है।

45.दांतों में कीड़े लगना:- दालचीनी के तेल में रूई भिगोकर दांत के गड्ढ़े में रखें। इससे दांत के कीड़े व दर्द नष्ट हो जाते हैं।

46.अफारा (गैस का बनना):- दालचीनी के तेल की 1 से 3 बूंद को मिश्री के साथ सुबह और शाम रोगी को देने से पेट के अफारे (गैस) में लाभ होता है।

47.डकार के आने पर:- 1 से 3 बूंद दालचीनी के तेल को बताशे या चीनी पर डालकर सुबह और शाम सेवन करने से डकार और पेट में गैस बंद हो जाती है।

48.जीभ और त्वचा की सुन्नता:- जीभ का लकवा, जीभ सुन्न हो जाने पर, दालचीनी का तेल मिश्री में मिलाकर 1 से 3 बूंद रोजाना दिन में 2 से 3 बार सेवन करें तथा दालचीनी का चूर्ण मुंह में रखकर बराबर चूसते रहें।

49.जीभ का स्वाद ठीक करना:- जबान (मुंह) पर कड़वाहट लगने पर दालचीनी या बच को पीसकर और छानकर इस चूर्ण में शहद मिला लें। इससे रोजाना जीभ को मलने से जीभ की कड़वाहट दूर होती है।

50.यात्राजन्य रोग:- 1 से 3 बूंद दालचीनी के तेल को बतासे पर डालकर मुंह में रखने से यात्रा में उबकाई नहीं आती है।

51.वमन (उल्टी):-

दालचीनी को पीसकर उसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर चाटने से उल्टी आना बंद हो जाती है।

गर्मी के कारण अगर उल्टी हो रही हो तो दालचीनी को पीसकर शहद में मिलाकर चाटने से लाभ होता है।

दालचीनी के 1 से 2 ग्राम चूर्ण को 3 बराबर भाग में करके शहद से दिन में 3 बार लेने से उल्टी बंद हो जाती है।

दालचीनी के तेल की 5 बूंदे ताल मिश्री के चूर्ण या बताशे में डालकर खाने से पेट का दर्द और उल्टी आने का रोग दूर हो जाता है।

52.कैन्सर रोग:-

दाल चीनी कैन्सर में अधिक दी जाती है। दालचीनी का तेल 3 बूंद रोजाना 3 बार दें। साथ ही दालचीनी चबाते रहने का निर्देश दें। यदि घाव बाहर हो, तेल लगाना सम्भव हो तो दालचीनी का तेल लगाते भी रहें। यह प्रतिदूषक, व्रणशोधक, व्रणरोपक और रोगाणु नाशक भी है।

दाल चीनी का काढ़ा रोजाना 350 ग्राम पीने से कैंसर रोग में राहत मिलती है।

2 चम्मच शहद में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर रोजाना 3 बार चाटने से सभी प्रकार के कैंसर नष्ट हो जाते हैं।

53.नपुंसकता:- 75 ग्राम दालचीनी को पीसकर छान लें। इस 5 ग्राम चूर्ण को पानी में पीसकर सोते समय लिंग पर सुपारी (लिंग का अगला हिस्सा) छोड़कर लेप करें और 2-2 ग्राम सुबह-शाम दूध से लें। इससे कुछ ही समय में नपुंसकता के रोग से मुक्ति मिल जायेगी ।

54.दस्त:-

10 ग्राम दालचीनी, 10 ग्राम कत्था और 5 ग्राम फुलाई हुई फिटकरी को अच्छी तरह पीसकर लगभग 2 ग्राम की मात्रा में दिन में 2 से 3 बार पानी के साथ पीने से दस्तों के रोग में लाभ होता है।

2 ग्राम दालचीनी का बारीक चूर्ण बनाकर ताजे पानी के साथ प्रयोग करने से अतिसार यानी दस्त की बीमारी से रोगी को तुरन्त आराम मिलता है।

दालचीनी का काढ़ा बनाकर रोजाना सुबह और शाम सेवन करने से दस्त आना बंद हो जाते हैं।

2 ग्राम बारीक दालचीनी और 5 ग्राम सौंफ को मिलाकर खाने से दस्तों में लाभ मिलता है।

दालचीनी, जायफल और खैरसार को पीसकर छोटी-छोटी गोली बनाकर रख लें, फिर इसी बनी गोली को प्रयोग करने से दस्त के कारण शरीर में आई कमजोरी समाप्त होती है।

2 ग्राम बारीक पिसी हुई दालचीनी पानी के साथ सेवन करने से दस्त आना बंद हो जाता है अथवा दालचीनी और कत्था बराबर मात्रा में लेकर पीसकर आधा चम्मच रोजाना 3 बार सेवन करने से भी दस्त बंद हो जाते हैं।

दालचीनी, चुनिया, गोंद और अफीम को मिलाकर छोटी-छोटी गोली बनाकर खुराक के रूप में प्रयोग करने से अतिसार (दस्त) में लाभ मिलता है।

55.गर्भवती स्त्री की उल्टी:- 1 से 3 बूंद दालचीनी का तेल सुबह-शाम मिश्री के साथ सेवन करने से वमन (उल्टी) होना बंद हो जाती है।

56.आमातिसार:- दालचीनी का काढ़ा बनाकर रोजाना 2 से 3 बार सेवन करने से आमातिसार (ऑवयुक्तदस्त) का रोग दूर हो जाता है।

57.संग्रहणी (पेचिश):- दालचीनी का काढ़ा रोजाना 3 बार सेवन करने से संग्रहणी अतिसार के रोगी का रोग दूर हो जाता है।

मासिक-धर्म समाप्ति के बाद होने वाले शारीरिक व मानसिक विकार:- मासिक-धर्म के समाप्ति के बाद होने वाले शारीरिक और मानसिक परेशानी से बचने के लिए 1 से 3 बूंद दालचीनी के तेल को बताशे पर डालकर सुबह-शाम सेवन करना लाभकारी होता है।

58.गुर्दे के रोग:- दालचीनी का चूर्ण बनाकर 1 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ खाने से गुर्दे का दर्द दूर हो जाता है।

59.गुर्दे की सूजन:- दालचीनी को खाने से गुर्दे की सूजन मिट जाती है।

60.एड्स:- दालचीनी एड्स के लिये बहुत ही लाभदायक होती है क्योंकि इससे खून के सफेद कण की वृद्धि होती है, जबकि एड्स में सफेद कण का कम होना ही अनेक रोगों को आमन्त्रित करता है। साथ ही पेट के कीड़े साफ करने, घाव को भरने एवं ठीक करने के गुणों से युक्त होता है। दालचीनी का चूर्ण लगभग 1 ग्राम का चौथाई भाग की मात्रा में अथवा तेल 1 से 3 बूंद की मात्रा में रोजाना 3 बार सेवन करें।

61.नजला:-

7 काली मिर्च और 7 बताशों को 250 ग्राम पानी में डालकर पकाने के लिये रख दें। पकने के बाद यह पानी 1 चौथाई बाकी रह जाने पर एक शीशी में भरकर रख लें। इस पानी को 2 दिन तक सुबह खाली पेट और रात को सोते समय पीने से नजला बिल्कुल ठीक हो जाता है।
इसके साथ ही जुकाम, खांसी और हल्का-सा बुखार या शरीर का दर्द भी दूर हो जाता है। इसको पीने से पसीना भी बहुत आता है और पसीना आने के साथ ही शरीर का भारीपन समाप्त होकर शरीर हल्का हो जाता है।
62.रक्तप्रदर:- रक्तप्रदर में 1 से 3 बूंद दालचीनी का तेल अशोकारिष्ट के प्रत्येक मात्रा के साथ रोजाना 2 बार लेने से गर्भाशय की शिथिलता कम होती है और रक्तप्रदर भी ठीक हो जाता है। रक्तप्रदर में दालचीनी चबाने को भी देना चाहिए।

63.रक्तपित्त:- मुंह या फेफड़ों से बहने वाले खून में दालचीनी के काढ़े का रोजाना प्रयोग करने से लाभ होता है।

64.नींद न आना:- लगभग 125 मिलीलीटर पानी में 3 ग्राम दालचीनी को खूब उबालें। फिर इसको छानकर इसमें 3 बताशे डालकर हल्का गर्म करके सुबह के समय पिलाने से नींद अच्छी आती है।

65.वीर्य के रोग में:-

20 ग्राम दालचीनी को पीसकर इसमें 20 ग्राम चीनी मिलाकर 2-2 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम दूध से लेने से वीर्य के रोग ठीक हो जाते हैं।
5-5 ग्राम दालचीनी और काले तिल को पीसकर शहद में मिलाकर चने के बराबर की गोलियां बनाकर छाया में सुखा लें और संभोग से 2 घंटे पहले एक गोली गर्म दूध से लें।
3 ग्राम दालचीनी के चूर्ण को रात में सोते समय गर्म दूध के साथ खाने से वीर्य की वृद्धि होती है।
दालचीनी के तेल में 3 गुना जैतून का तेल मिलाकर शिश्न पर लगाने से मर्दानगी लौट आती है। ध्यान रहे कि इस पर ठण्डा पानी न पड़े।
दालचीनी का चूर्ण बनाकर 1 चम्मच की मात्रा में खाना खाने के बाद रोज दो बार दूध के साथ लेने से वीर्य के रोग में लाभ होता है।
66.प्रसव का आसानीपूर्वक होना:- 1-1 चम्मच दालचीनी और सौंफ को 200 मिलीलीटर पानी में उबालें जब यह एक चौथाई रह जाये तो इसे ठण्डा करके पीने से प्रसव आसानी से हो जाता है।

67.योनि का दर्द:- 1 से 3 बूंद दालचीनी के तेल को बताशे पर डालकर रोजाना सुबह और शाम सेवन करने से योनि का दर्द समाप्त हो जाता हैं।

68.पेट में दर्द: –

1 से 3 बूंद दालचीनी के तेल को मिश्री के साथ सेवन करने से पेट के दर्द में लाभ मिलता है।
दालचीनी को बारीक पीसकर चूर्ण बनाकर उसमें थोड़ी-सी हींग मिलाकर 250 ग्राम पानी में डालकर उबालकर ठण्डा कर लें, फिर इसमें से थोड़ी-सी मात्रा में दिन में 3 से 4 बार रोगी को पिलाने से पेट के दर्द में लाभ मिलता है।
2 ग्राम दालचीनी में थोड़ी-सी हींग और कालानमक मिलाकर सेवन करने से पेट का दर्द दूर हो जाता है।
दालचीनी थोड़ी मात्रा में और हींग को लगभग 1 गिलास पानी की मात्रा में उबालकर रख लें। इस बने घोल को दिन में 2 बार 4-4 चम्मच की मात्रा में पीने से पेट के दर्द में आराम होता है।
दालचीनी और नागदोन के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से पेट के रोग कम होते जाते हैं।
दालचीनी को थोड़ी मात्रा में सेवन करने से लाभ होता है। ध्यान रहे कि इसका अधिक मात्रा में प्रयोग नुकसानदायक हो सकता है।
यदि शहद और दालचीनी बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना 1 चम्मच सेवन किया जाए तो पेट दर्द, गैस, पेट के घाव, पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।
69.बहुमूत्र रोग:- 10 ग्राम दालचीनी को पीसकर इसमें 10 ग्राम चीनी मिला लें और इसे पानी के साथ 2 ग्राम रात को सोते समय लें। इससे बहुमूत्र (बार-बार पेशाब आना) के रोग में लाभ होता है।

70. हैजा:- दालचीनी, तेजपात, रास्ना, अगर, सहजना, कड़वा कूठ, बच तथा शतावर-इन सबको बराबर मात्रा में नींबू के रस में बारीक पीसकर हैजा के रोगी के पेट पर लेप करने से दर्द सहित हैजा ठीक हो जाता है।

हाथ-पैरों की ऐंठन:- हाथ-पैरों की ऐंठन के रोगी को दालचीनी का तेल 1 से 2 बूंद रोजाना सेवन कराने से लाभ मिलता है।

71.बालरोग:- छोटे बच्चों को दस्त हो तो गर्म दूध में चुटकी भर पिसी हुई दालचीनी मिलाकर पिलाने से दस्त बंद हो जाते हैं।

72.सिर का दर्द:-

दालचीनी को पीसकर पानी के साथ सिर पर लेप की तरह से लगाने से ठण्डी हवा लगने से या सर्दी में घूमने से या ठण्ड लगने से होने वाला सिर का दर्द ठीक हो जाता है।
पित्तज या गर्मी के कारण होने वाले सिर के दर्द में दालचीनी, मिश्री और तेजपात को चावलों के पानी में पीसकर सूंघने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।
लगभग 5 या 6 बूंद दालचीनी के तेल को 2-3 चम्मच तिल के तेल में मिलाकर मालिश करने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।
दालचीनी को पानी में रगड़कर माथे पर लेप करने से सिर दर्द और तनाव दूर हो जाता है।
सर्दी के कारण सिरदर्द होने पर पानी में दालचीनी पीसकर गर्म करके ललाट और कनपटी पर लेप करने से लाभ होता है।
73.नाड़ी का दर्द:- 1 से 3 बूंद दालचीनी के तेल को सुबह-शाम मिश्री के साथ मिलाकर लेने और इसके तेल से नाड़ी दर्द में मालिश करने से सभी प्रकार के दर्द खत्म होते हैं।

74.याददाश्त कमजोर होना:- बराबर मात्रा में दालचीनी और मिश्री को लेकर पीसकर इसका चूर्ण बनाकर कपड़े में छान लें इसे रोजाना 3-4 ग्राम दूध के साथ लेने से याददाश्त मजबूत हो जाती है और भूलने की बीमारी दूर हो जाती है।

75.कण्ठरोहिणी:- दालचीनी के काढ़ा का अभ्यान्तरिक सेवन और गरारे करने से गले की जलन और संक्रमण दोनों रोग समाप्त हो जाते हैं।

76.बालरोगों की औषधि:- दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता और नागकेसर को बारीक पीसकर और छानकर गाय के गोबर के रस और शहद में मिलाकर चटाने से बच्चों की वमन (उल्टी) बंद हो जाती है।

77.शरीर को मोटा और शक्तिशाली बनाना:- दालचीनी को बारीक पीसकर इसका चूर्ण बना लें। शाम को इसके लगभग 2 ग्राम चूर्ण को 250 मिलीलीटर दूध में डालकर 1 चम्मच शहद में मिलाकर पीने से शरीर की ताकत के साथ साथ मनुष्य के वीर्य में भी वृद्धि होती है।

78.पेचिश:-

लगभग 2 ग्राम पिसी हुई दालचीनी को ठण्डे पानी से फंकी लेने से दस्त बंद हो जाते हैं। गर्म पानी से लेने से पेचिश में लाभ होता है।

दालचीनी और सफेद कत्था (पान में लगाने का) बराबर मात्रा में पीसकर आधी चम्मच की फंकी 3 बार रोजाना ठण्डे पानी से लेने से अपच के कारण बार-बार होने वाले दस्त बंद हो जाते हैं। यह शहद में मिलाकर भी ले सकते हैं।

2 ग्राम दालचीनी और 2 ग्राम लौंग को पीसकर आधा गिलास पानी में उबालें इस पानी की दो-दो घूंट हर 1-1 घंटे के अन्तर से रोगी को पिलाने से पेचिश के रोग में लाभ मिलता है। इस प्रयोग से मल बंधकर आता है बार-बार शौच के लिए नहीं जाना पड़ता है। पेचिश व दस्त दोनों में यह लाभकारी होता है।

79.सांस में बदबू:- सांसों में आने वाली बदबू के लिए वाष्पीकृत, सल्फर यौगिक उत्तरदायी, होते हैं जैसे- हाइड्रोजन सल्फाइड, मिथाइल, मरकैप्टन आदि। इन यौगिकों के स्रोत में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो ऑक्सीजन के बिना भी जीवित रह सकते हैं। ये बैक्टीरिया मुंह की भीतरी दीवार की कोशिकाओं, जीभ, मसूढ़ों और दांतों की संधि के बीच रहते हैं। सुबह 2 कप पानी में 1 चम्मच शहद, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर गरारे करने से दिन भर सांस में बदबू नहीं आएगी और ताजगी अनुभव होगी।

दालचीनी के नुकसान :

दालचीनी गर्म होती है। अत: इसे थोड़ी सी मात्रा में लेते हुए धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए। परन्तु यदि किसी प्रकार का दुष्प्रभाव या हानि हो तो सेवन को कुछ दिन में ही बंद कर देते हैं और दुबारा थोड़ी सी मात्रा में लेना शुरू करें।

वन्देमातरम

सूर्य की मिथुन संक्रांति 14 जून 2020:

सूर्य की मिथुन संक्रांति 14 जून 2020:

सूर्य का मित्र राशि मिथुन मे प्रवेश, देश मे व्यापार बढ़े। आर्थिक स्थिति सही होने से सौहाद्र का वातावरण बने।

 मंगल का मीन में प्रवेश 18 जून 2020:
गुरुदेव की राशि मीन में गुरु का प्रवेश। मीन में स्तिथ मंगल की मिथुन, कन्या तथा  तुला राशि पर दृष्टि। गुरु राशि मे स्थिति होने के कारण प्रजा में शांति, धर्म की स्थापना बढ़े।

 गुप्त नवरात्रि 22 जून 2020:
सन्यासियों की साधना का समय, तंत्र मंत्र की विशेष साधना के लिए शुभ समय।

भद्दली नवमी (अबूझ तिथि) 29 जून 2020 : स्वयं सिद्ध मुहूर्त, बिना कुछ सोचे विचार के कोई भी कार्य कर लीजिए।

वक्री शुक्र का उदय 9 जून 2020:
रुके हुए शुभ कार्य विवाह आदि प्रारम्भ होंगे।   1 जुलाई  हरि शयनी एकादशी पर देव के सोने के कारण सभी शुभ कार्य निषेध।

30 जून गुरु वक्री से मार्गी धनु राशि में प्रवेश 2020:
30 जून को धनु राशि में गुरु चले जाएंगें जिससे वह अपनी मूल स्थिति में आ जाएगें। जन्मस्थान, घर की ओर जाने (स्थान परिवर्तन) के योग आपके लिये बनेंगें। मकान बड़े बड़े भवनों का निर्माण, वस्त्रो का व्यापार, खाने पीने के व्यापार से लाभ के योग बने।

उपच्छाया ग्रहण:

उपच्छाया ग्रहण वास्तव में चंद्र ग्रहण नहीं होता।  प्रत्येक चंद्र ग्रहण के घटित होने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में अवश्य प्रवेश करता है जिसे चंद्र मालिन्य कहा जाता है।

 इसके बाद ही वह पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। तभी उसे वास्तविक ग्रहण कहा जाता है।

चंद्रमा के संक्रमण काल को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

 पूर्णिमा को चंद्रमा उपच्छाया में प्रवेश कर उपच्छाया शंकु से ही बाहर निकल जाता है।

इस उपच्छाया के समय चंद्रमा का विम्ब केबल धुंधला दिखाई पड़ता है, काला नहीं होता। इस धुंदलेपन को साधारण आंख से देख पाना संभव नहीं होता।

 धर्म शास्त्रों ने इस प्रकार के उप ग्रहण को चंद्र बिंदु पर मालिन्य में मातृ छाया पड़ने कारण उन्हें ग्रहण की कोटि में नहीं रखा।

 प्रत्येक चंद्रग्रहण घटित होने से पहले तथा बाद में भी चंद्रमा को पृथ्वी की इन उपच्छाया में से गुजरना पड़ता है, ग्रहण की संज्ञा नहीं दी जा सकती। यह ग्रहण होता ही नहीं है।



5 जून 2020, 05 जुलाई 2020 तथा 21 जून 2020 में केवल 21 जून 2020 के सूर्य ग्रहण की ही मान्यता होगी बाकी दोनो की नहीं।


सबसे पहला ग्रहण 5 जून 2020 शुक्रवार को भारत में उपच्छाया ग्रहण दृष्टि गोचर होगा।

5 जुलाई 2020 रविवार को दूसरा उपच्छाया ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा।

उपच्छाया चंद्रग्रहण है जो सनातन ज्योतिष में मान्य नहीं होता है।

सूर्य ग्रहण (कंकण सूर्यग्रहण या चूड़ामणि सूर्य ग्रहण) 21 जून 2020 :

 यह कंकण आकृति सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 की प्रातः से दोपहर तक संपूर्ण भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा।

 इस ग्रहण की कंकण आकृति केवल उत्तरी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा तथा उत्तराखंड राज्य के उत्तरी क्षेत्र में से गुजरेगी।

 भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण दक्षिणी पूर्वी यूरोप ऑस्ट्रेलिया के केवल उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतर अफ्रीका दक्षिण देशों को छोड़कर प्रशांत वा हिंद महासागर, मध्य पूर्वी एशिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मध्य दक्षिणी चीन, फिलीपींस में दिखाई देगा।

 भूलोक पर इस कंकण ग्रहण का समय इस प्रकार होगा -

ग्रहण प्रारंभ:  09 बजकर 15 मिनट

 कंकण प्रारंभ:  10 बजकर 17 मिनट

 कंकण समाप्त:  14 बजकर 2 मिनट

 ग्रहण समाप्त:  15 बजकर 4 मिनट

 सूतक विचार: ग्रहण के सूतक का विचार 20 जून 2020 की रात्रि 9:16 से प्रारंभ हो जाएगा।

क्या करे क्या न करे :

 ग्रहण काल में भगवान सूर्य की उपासना, आदित्य हृदय स्त्रोत, सूर्याष्टक स्त्रोत तथा सूर्य स्त्रोतों का पाठ करना चाहिए।

 पका हुआ भोजन,कटी हुई सब्जियां ग्रहण काल में दूषित हो जाते हैं, परंतु तेल, घी, दूध, लस्सी, मक्खन, पनीर, अचार, चटनी, मुरब्बा आदि में तिल या कुश रख देने से यह ग्रहण काल में अशुद्ध नहीं होते। सूखे खाद्य पदार्थों में तिल या कुश डालने की आवश्यकता भी नहीं होती।

रोग शांति के लिए ग्रहण काल में श्री महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

ग्रहण विशेष:

 कुछ वर्षों से टीवी चैनल तथा कुछ समाचार पत्रों द्वारा अपनी अपनी टीआरपी बढ़ाने के उद्देश्य से उपच्छाया ग्रहणों को भी ग्रहणों की कोटि में प्रदर्शित कर उनका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 वहां बैठे ऐंकरो तथा अल्पज्ञ पंडितों द्वारा उपच्छाया ग्रहणों द्वारा बारह राशियों पर पड़ने वाले काल्पनिक प्रभाव की विवेचना भी प्रारंभ की है।

समाज को अकारण ही भयभीत और गुमराह किया जा रहा है, वास्तव में छाया ग्रहण में ना तो अन्य वास्तविक ग्रहण की भांति पृथ्वी पर उसकी काली छाया पड़ती है ना ही इस सौरपिण्डो की भांति उसका वर्ण काला होता है।

 कुछ धुंधलापन आता है अतः धर्म निष्ठा एवं श्रद्धालु जनों को इन्हें ग्रहण कोटि में ना मानते हुए एवं ग्रहण संबंधी कार्य का विचार ना करते हुए साधारण तरीके से पूर्णिमा संबंधी साधारण व्रत, उपवास, दान करना चाहिए।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

उपच्छाया ग्रहण:

उपच्छाया ग्रहण:

उपच्छाया ग्रहण वास्तव में चंद्र ग्रहण नहीं होता।  प्रत्येक चंद्र ग्रहण के घटित होने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में अवश्य प्रवेश करता है जिसे चंद्र मालिन्य कहा जाता है।

 इसके बाद ही वह पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। तभी उसे वास्तविक ग्रहण कहा जाता है।

चंद्रमा के संक्रमण काल को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

 पूर्णिमा को चंद्रमा उपच्छाया में प्रवेश कर उपच्छाया शंकु से ही बाहर निकल जाता है।

इस उपच्छाया के समय चंद्रमा का विम्ब केबल धुंधला दिखाई पड़ता है, काला नहीं होता। इस धुंदलेपन को साधारण आंख से देख पाना संभव नहीं होता।

 धर्म शास्त्रों ने इस प्रकार के उप ग्रहण को चंद्र बिंदु पर मालिन्य में मातृ छाया पड़ने कारण उन्हें ग्रहण की कोटि में नहीं रखा।

 प्रत्येक चंद्रग्रहण घटित होने से पहले तथा बाद में भी चंद्रमा को पृथ्वी की इन उपच्छाया में से गुजरना पड़ता है, ग्रहण की संज्ञा नहीं दी जा सकती। यह ग्रहण होता ही नहीं है।



5 जून 2020, 05 जुलाई 2020 तथा 21 जून 2020 में केवल 21 जुलाई 2020 के सूर्य ग्रहण की ही मान्यता होगी बाकी दोनो की नहीं।


सबसे पहला ग्रहण 5 जून 2020 शुक्रवार को भारत में उपच्छाया ग्रहण दृष्टि गोचर होगा।

5 जुलाई 2020 रविवार को दूसरा उपच्छाया ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा।

उपच्छाया चंद्रग्रहण है जो सनातन ज्योतिष में मान्य नहीं होता है।

सूर्य ग्रहण (कंकण सूर्यग्रहण या चूड़ामणि सूर्य ग्रहण) 21 जून 2020 :

 यह कंकण आकृति सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 की प्रातः से दोपहर तक संपूर्ण भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा।

 इस ग्रहण की कंकण आकृति केवल उत्तरी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा तथा उत्तराखंड राज्य के उत्तरी क्षेत्र में से गुजरेगी।

 भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण दक्षिणी पूर्वी यूरोप ऑस्ट्रेलिया के केवल उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतर अफ्रीका दक्षिण देशों को छोड़कर प्रशांत वा हिंद महासागर, मध्य पूर्वी एशिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मध्य दक्षिणी चीन, फिलीपींस में दिखाई देगा।

 भूलोक पर इस कंकण ग्रहण का समय इस प्रकार होगा -

ग्रहण प्रारंभ:  09 बजकर 15 मिनट

 कंकण प्रारंभ:  10 बजकर 17 मिनट

 कंकण समाप्त:  14 बजकर 2 मिनट

 ग्रहण समाप्त:  15 बजकर 4 मिनट

 सूतक विचार: ग्रहण के सूतक का विचार 20 जून 2020 की रात्रि 9:16 से प्रारंभ हो जाएगा।

क्या करे क्या न करे :

 ग्रहण काल में भगवान सूर्य की उपासना, आदित्य हृदय स्त्रोत, सूर्याष्टक स्त्रोत तथा सूर्य स्त्रोतों का पाठ करना चाहिए।

 पका हुआ भोजन,कटी हुई सब्जियां ग्रहण काल में दूषित हो जाते हैं, परंतु तेल, घी, दूध, लस्सी, मक्खन, पनीर, अचार, चटनी, मुरब्बा आदि में तिल या कुश रख देने से यह ग्रहण काल में अशुद्ध नहीं होते। सूखे खाद्य पदार्थों में तिल या कुश डालने की आवश्यकता भी नहीं होती।

रोग शांति के लिए ग्रहण काल में श्री महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

ग्रहण विशेष:

 कुछ वर्षों से टीवी चैनल तथा कुछ समाचार पत्रों द्वारा अपनी अपनी टीआरपी बढ़ाने के उद्देश्य से उपच्छाया ग्रहणों को भी ग्रहणों की कोटि में प्रदर्शित कर उनका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 वहां बैठे ऐंकरो तथा अल्पज्ञ पंडितों द्वारा उपच्छाया ग्रहणों द्वारा बारह राशियों पर पड़ने वाले काल्पनिक प्रभाव की विवेचना भी प्रारंभ की है।

समाज को अकारण ही भयभीत और गुमराह किया जा रहा है, वास्तव में छाया ग्रहण में ना तो अन्य वास्तविक ग्रहण की भांति पृथ्वी पर उसकी काली छाया पड़ती है ना ही इस सौरपिण्डो की भांति उसका वर्ण काला होता है।

 कुछ धुंधलापन आता है अतः धर्म निष्ठा एवं श्रद्धालु जनों को इन्हें ग्रहण कोटि में ना मानते हुए एवं ग्रहण संबंधी कार्य का विचार ना करते हुए साधारण तरीके से पूर्णिमा संबंधी साधारण व्रत, उपवास, दान करना चाहिए।

ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार की डेस्क से

जानिए जून माह में पड़ने वाले धार्मिक उत्सवों क बारे में


जानिए जून माह में पड़ने वाले धार्मिक उत्सवों क बारे में 

इस साल जून महीने की शुरुआत ही गंगा दशहरा (1 जून) से होने वाली है.
गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी ( 1 जून 2020) :
गंगा जी देवनदी हैं, वे मनुष्य मात्र के कल्याण के लिए धरती पर आई, धरती पर उनका अवतरण
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ।  अतः यह तिथि उनके नाम पर गंगा दशहरा के नाम से प्रसिद्ध हुई। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी संवत्सर का मुख कही जाती है।
 ज्येष्ठस्य शुक्लादशमी संवत्सरमुखा स्मृता तस्यां स्नानं प्रकुर्वीत दानं चैव विशेषत:
 इस तिथि को गंगा स्नान एवं श्री गंगा जी के पूजन से 10 प्रकार के पापों  (3 कायिक, 4 वाचिक तथा 3 मानसिक) का नाश होता है इसलिए ऐसे दशहरा कहा गया।
पूजा में 10 प्रकार के पुष्प,  दशांग धूप, दीपक, 10 प्रकार के नैवेद्य, 10 तांबूल तथा 10 फल होने चाहिए, दक्षिणा भी 10 ब्राह्मणों को देना चाहिए।
निर्जला एकादशी: ( जून 2020)
ज्येष्ठ  मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी  निर्जला एकादशी कहलाती है।अन्य महीनों की एकादशी को फलाहार किया जाता है परंतु इस एकादशी को जलग्रहण करना भी निषेध है।  व्यास जी के आदेशानुसार भीमसेन ने एकादशी का व्रत किया था, इसलिए यह एकादशी *भीमसेनी एकादशी* के नाम से भी प्रसिद्ध है। स्कंद पुराण का मत है की ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष में जो शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, उसमें निर्जला उपवास कर जल से भरे हुए कुंभो तथा चीनी के सहित  ब्राह्मणों या मंदिर में देने से विष्णु के सानिध्य में हर्ष होता है।
प्रथम उपच्छाया चंद्रग्रहण
प्रथम उपच्छाया चंद्रग्रहण 5 / 6 जून 2020 (शुक्र / शनि) यह अच्छा या चंद्र ग्रहण आरंभ से समाप्ति तक भारत में देखा जा सकेगा। ज्योतिर्विद डॉ0 सौरभ शंखधार कहते है ध्यान रहे उपच्छाया चंद्रग्रहण वास्तव में चंद्रग्रहण नहीं होता, इस ग्रहण की समय अवधि में चंद्रमा की चांदनी में कुछ धुंधलापन सा जाता है।
इसे ग्रहण की मान्यता नहीं होगी किसी तरीके का सूतक का विचार नहीं होगा
*कंकण (चूड़ामणिसूर्य ग्रहण (21 जून 2020 आषाढ़ अमावस रविवार)*:

आगे बताते हुए सौरभ शंखधार के अनुसार,
इस कंकण आकृति सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 की प्रातः से दोपहर तक संपूर्ण भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। इस ग्रहण की कंकण आकृति केवल उत्तरी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा तथा उत्तराखंड राज्य के उत्तरी क्षेत्र में से गुजरेगी। भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण दक्षिण पूर्वी यूरोप,ऑस्ट्रेलिया के केवल उत्तरी क्षेत्रों गियाना, फिजी, अधिकतर अफ्रीका
(दक्षिण देशों को छोड़कर), प्रशांत ब हिंद महासागर, मध्य पूर्वी एशिया (अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मध्य दक्षिण चीन, फिलीपींस) में दिखाई देगा।

ग्रहण का समय
ग्रहण प्रारंभ:            09:15:58
परम ग्रास (मध्य):    12:10:04
ग्रहण समाप्ति:         15:04:01
भड़ल्या नवमी के दो दिन बाद ही सो जाएंगे देवफिर पांच माह तक नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य।
आषाढ़ मास (6 जून से 5 जुलाई) में पांच शनिवार तथा पांच रविवार आने से रविवारी संक्रांति (14 जून), 28 जून तक गुरु शुक्र मध्य *नव पंचक योग* रहने से तथा 21 जून को *रविवारी अमावस्या* के दिन *कंकण सूर्यग्रहण* घटित होने से आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, ईधन, सब्जियां, तेल आदि के भाव में अत्यधिक तेजी सामान्य लोगों में क्लिष्ट रोगों की उत्पत्ति, लोगों में पारस्परिक प्रेम की कमी तथा पूर्वोत्तर दिशा में कहीं राज भंग, अग्निकांड, युद्धआदि का भय हो।

जून माह में  पड़ने वाले ख़ास काल और दिन
  • गंगा दशहरा
  • निर्जला एकादशी 2 जून
  • उपच्छाया चंद्र ग्रहण ( 5/6 जून) : भारत मे अमान्य
  • मिथुन संक्रांति ( सूर्य का मिथुन राशि मे प्रवेश) 14 जून
  • मीन राशि मे मंगल का प्रवेश 18 जून
  • 21 जून कंकड़ सूर्य ग्रहण
  • गुप्त नवरात्रि 22 जून
  • भद्दली नवमी (अबूझ तिथि) 29 जून
  • गुरु का स्वराशि (धनु) में प्रवेश 30 जून